meerut murder case: मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में 54 दिन बाद चार्जशीट दाखिल। मुस्कान के माता-पिता ने भी बेटी के खिलाफ गवाही दी। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को हत्या का जिम्मेदार बताया।

Meerut saurabh rajput murder case: मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड मामले में केस आगे बढ़ा है। ब्रह्मपुरी पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में हत्या के 54 दिन बाद न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। करीब 1000 पन्नों की इस चार्जशीट में कुल 34 गवाहों के बयान दर्ज हैं। इसमें सबसे चौंकाने वाला पक्ष यह है कि सौरभ की पत्नी मुस्कान के माता-पिता, मां कविता रस्तोगी और पिता प्रमोद रस्तोगी ने भी बेटी के खिलाफ बयान देते हुए उसे दोषी ठहराया है। पुलिस ने चार्जशीट में साफ तौर पर मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को हत्या का जिम्मेदार बताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

परिवार, ड्राइवर, मेडिकल स्टाफ, होटल कर्मचारी और पुलिस, 34 गवाहों के बयान

इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी द्वारा दाखिल इस चार्जशीट में सौरभ के परिजनों सहित टैक्सी ड्राइवर, दवाई दुकानदार, मकान मालिक, होटल संचालकों और करीब 10 पुलिसकर्मियों के बयान शामिल हैं। हत्या के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल प्रदेश के होटल में ठहरे थे। वहां के स्टाफ को भी गवाह बनाया गया है।

हत्या के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल भागे, होटल स्टाफ के भी बयान दर्ज

हत्या के बाद दोनों हिमाचल घूमने चले गए थे। 18 मार्च को वारदात का खुलासा हुआ और 19 मार्च को दोनों को जेल भेजा गया।

CCTV, कॉल डिटेल, फोरेंसिक रिपोर्ट और डिजिटल लोकेशन से तैयार हुई 1000 पन्नों की चार्जशीट

सहायक पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन के अनुसार, सभी साक्ष्य फोरेंसिक और कानूनी दृष्टि से पुख्ता हैं ताकि कोर्ट में मुकदमा मजबूती से चल सके।

पुलिस ने क्यों कहा- सबूत हैं ‘पुख्ता’?

पुलिस का कहना है कि इस केस में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती गई है और चार्जशीट को तकनीकी और कानूनी रूप से मजबूत बनाया गया है। सौरभ राजपूत, जो लंदन से लौटकर 24 फरवरी को मेरठ आए थे, उनकी 3 मार्च की रात पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने चाकू से हत्या कर दी थी। शव को टुकड़ों में काटकर ड्रम में सीमेंट के साथ सील कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: हज़ारों यात्री फिर भी 3 साल से नहीं बिका एक भी टिकट! UP के ‘भूले-बिसरे’ स्टेशन!