महाराजगंज में एक महिला अपने प्रेमी से तीन बार गर्भवती हुई, और पति को इसकी भनक तक नहीं लगी। आखिरकार उसने पति को छोड़ प्रेमी से शादी कर ली।

महाराजगंज. उत्तर प्रदेश के महाराजगंज एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मेरिड वुमन अपने बॉयफ्रेंड के बच्चे की मां बन गई, एक बार नहीं वह प्रेमी से तीन बार प्रेग्नेंट हुई थी, हैरानी की बात यह थी की उसके पति को इस बात की भनक तक नहीं लगी। इतना ही नहीं आखिर में उसने पति को छोड़कर लवर से विवाह कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमी के दो बच्चों की बन चुकी थी मां, तीसरी बार हुई थी प्रेग्नेंट

दरअसल, यह अनोखा मामला महाराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां रहने वाली एक महिला का उसके ही गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के 4 से 5 सालों से अवैध संबंध थे। वह चोरी-छिपे मिलते रहे और किसी को इसका पता भी नहीं चला। महिला प्रेमी के दो बच्चों की मां भी बन गई। पति को यही लगता रहा कि यह बच्चे उसके अपने हैं। लेकिन यह सच नहीं था।

बीवी की कहानी सुनते ही पति ने उसे घर से बाहर निकाला

बता दें कि कुछ दिन पहले महिला तीसरी बार फिर गर्भवती हो गई। लेकिन जब इस बात का पता पति को चला तो उसके होश उड़ गए। उसको बीवी पर शक हुआ और उससे पूछताछ की तो महिला ने सारा राज बयां कर दिया। महिला ने कहा कि यह दो बच्चे भी उसके नहीं उसके प्रेमी से हैं। इतना ही नहीं उसने बताया कि वह प्रेमी के साथ विवाह भी कर चुकी है। यह सुनने के बाद युवक ने कहा कि मेरे साथ इतना बड़ा धोखा हुआ है और पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। महिला फिर अपने प्रेमी के साथ पहुंची तो उसने भी साथ रखने से पहले तो मना कर दिया, लेकिन जब गांववालों ने विरोध किया तो वह साथ रखने के लिए राजी हो गया।

यह भी पढ़ें-यह है राजस्थान का फर्जी IRS अफसर, जिसने 25 लड़कियों की जिंदगी कर दी तबाह