उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शॉकिंग वारदात सामने आई है। यहां एक मुस्लिम युवक ने नाबालिग हिंदू लड़की का पहले तो रेप किया, इसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी।

लखनऊ. देश में इन दिनों लव जिहाद के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। खासकर पिछले दिन राजधानी दिल्ली में जिस तरह साहिल ने अपनी प्रेमिका का मर्डर किया है उसने हिलाकर रख दिया है। अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली खबर आई है। यहां एक मुस्लिम युवक ने पहले तो एक नाबालिग हिंदू लड़की का रेप किया, इसके बाद बेरहमी से उसके सिर पर हथौड़ा मार उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। आसपास के इलाकों में कई लोग दहशत में आ गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लखनऊ के इंदिरा नगर थाने का है मामला

दरअसल, यह मामला लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां फतहापुरवा तकरोही गांव में के निवासी शाहिद ने एक 14 साल की बच्ची को की हत्या की है। आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर पहले रेप किया, इसके बाद पकड़ जान के डर से लड़की के सिर पर हथोड़ा मार कर उसकी हत्या कर दी। बता दें कि यह पूरी घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है।

हथौड़ा मार की हत्या, फिर पंखे से लटका दी डेड बॉडी

आरोपी शाहिद इतना बड़ा हैवान निकला कि लड़की की हत्या करने के बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो हत्या के बाद आरोपी ने लड़की के शव को पंखे से लटका दिया, ताकि लोगों को सुसाइड लगे। हालांकि मामला सामने आया गया और पुलिस ने गंभरीता दिखाते हुए मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह छापेमारी भी की जा रही है। अभी तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगापुलिस ने शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।