उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक व्यक्ति को अपनी ही मां के साथ बलात्कार करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। आरोपी के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद 22 जनवरी 2023 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

बुलंदशहर: 60 वर्षीय अपनी ही मां के साथ बलात्कार करने वाले 36 वर्षीय व्यक्ति को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में फास्ट ट्रैक अदालत ने यह फैसला सुनाया है। मामले में आरोपी बेटे को 22 जनवरी 2023 को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में 36 वर्षीय आरोपी के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता के बेटे ने बताया कि उसके भाई ने बुजुर्ग मां से घास लाने के लिए खेत चलने को कहा और वहां ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़िता के बेटे ने बताया कि उसकी मां चोट के निशान के साथ घर लौटी थीं और उन्होंने आपबीती बताई। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के बेटे ने पुलिस को बताया कि जब इस घटना के बारे में परिवार में बातचीत हुई तो आरोपी ने कहा कि उसकी मां उसके साथ पत्नी की तरह रहे। 

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज वरुण मोहित निगम ने सोमवार दोपहर बाद मामले में फैसला सुनाया। जज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह पहली बार है जब उन्हें अपने करियर में इस तरह के मामले में फैसला सुनाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि सुनवाई के दौरान पीड़ित मां ने अपने बेटे को ही इस जघन्य अपराध का दोषी बताया था। उन्होंने कहा कि 20 महीने के अंदर ही इस मामले में फैसला सुना दिया गया है। अदालत ने मामले की तेजी से जांच करने वाले अधिकारियों की भी सराहना की।