Sonam Raghuvanshi Found: मेघालय में पति की मौत के बाद लापता सोनम रघुवंशी गाजीपुर के एक ढाबे पर मिलीं। क्या ये हादसा था या साज़िश? पुलिस पूछताछ जारी।

Indore couple murder case: मेघालय के घने जंगलों से शुरू हुई एक प्रेम कहानी अब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक ढाबे पर आकर ठहर गई है। 17 दिन पहले लापता हुई सोनम रघुवंशी आखिरकार मिल गई हैं, और वो भी ऐसे हाल में कि पुलिस से लेकर जनता तक हैरान है। जहां उनके पति राजा रघुवंशी का शव एक झरने के पास मिला था, वहीं सोनम जिंदा गाजीपुर के एक ढाबे से पकड़ी गई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गाजीपुर के ढाबे से पकड़ी गई सोनम, पुलिस को बड़ी राहत

गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के एक ढाबे से सोनम रघुवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सोनम की पहचान होते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई और उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां मेडिकल जांच के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।

मेघालय की पहाड़ियों में मिला था राजा का शव, अब सोनम से पूछताछ शुरू

2 जून को सोनम और राजा दोनों मेघालय में लापता हो गए थे। बाद में राजा रघुवंशी का शव एक जलप्रपात के पास बरामद हुआ। मौके पर सोनम की खून लगी जैकेट भी मिली थी। यह वही सुराग था जिसने पुलिस को इस मामले की तह तक जाने के लिए मजबूर किया।

यह भी पढ़ें: कैसे सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी ने उजागर किया इंदौर दंपत्ति मर्डर का गहरा राज? पढ़ें पूरी टाइमलाइन

क्या सोनम ही है राजा की मौत की मास्टरमाइंड?

अब तक की जांच में पुलिस को शक है कि सोनम ने ही राजा की हत्या की साजिश रची थी। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। सोनम से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पुलिस को उससे कई अहम खुलासों की उम्मीद है।

राजा के परिजनों ने शुरुआत से ही शिलांग के होटल स्टाफ और स्थानीय लोगों पर शक जताया था। उनका कहना था कि कपल को होटल से जबरदस्ती बाहर निकाला गया और उसके बाद से ही उनका कोई अता-पता नहीं था। अब सोनम के पकड़े जाने के बाद इस केस में नया मोड़ आ गया है।

सवाल जो अब भी बाकी हैं

  1. सोनम 17 दिन तक कहां छिपी रही?
  2. क्या गाजीपुर में किसी ने उसे शरण दी?
  3. क्या ये सिर्फ एक एक्सिडेंट था या पूरी प्लानिंग?

इन सवालों के जवाब जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।

अभी बहुत कुछ बाकी है...

सोनम रघुवंशी अब पुलिस हिरासत में हैं, और उनसे हो रही पूछताछ के बाद इस हाई-प्रोफाइल केस की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं। अब देखना होगा कि यूपी के एक ढाबे से मिली सोनम, मेघालय के एक पहाड़ी मर्डर केस को कितनी गहराई से उजागर करती है।

यह भी पढ़ें: Sonam Raghuwanshi case: इंस्टाग्राम कपल की कहानी निकली कातिलाना! सोनम ही निकली कातिल, अब तक चार गिरफ्तार