Uttar Pradesh News: कुशीनगर के एक गांव में दो समलैंगिक जोड़ों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। सोनू ने लिंग परिवर्तन कराकर सोनिया बनकर अपने प्रेमी से शादी की। गांव वालों के विरोध के बाद दोनों भाग गए।

Uttar Pradesh Ajab Gajab: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक अनोखी और चर्चित मामला सामने आया है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित मंदिर में दो समलैंगिक जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी के सात फेरे लिए और साथ जीने-मरने की कसमें खाईं, जिसके बाद ये खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। हर कोई इस शादी दो देखने और जानने को उत्सुक नजर आए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोनू कैसे बना 'सोनिया'

जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव में स्थित शिव मंदिर में दो समलैंगिक जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली। शादी के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. जानकारी के मुताबिक, सोनू नाम के युवक ने लिंग प्रत्यारोपण कराकर अपना नाम बदलकर 'सोनिया' रख लिया और अपने प्रेमी प्रेम से शादी कर ली। गांव के ही खैरटिया शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर और सात फेरे लेकर दोनों ने शादी कर ली। इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

Scroll to load tweet…

समलैंगिक विवाद के बाद गांव में लोग नाखुश

वीडियो वायरल होते ही गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। परंपरा और सामाजिक मर्यादा का हवाला देते हुए लोग इस शादी से नाखुश दिखे। गांव में बढ़ते विरोध और तनाव को देखते हुए दोनों जोड़े शादी के कुछ देर बाद ही गांव से भाग गए। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि अगर किसी तरह की कानून व्यवस्था से जुड़ी बात सामने आती है तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

समलैंगिक विवाह को लेकर भले ही समाज में धीरे-धीरे जागरूकता बढ़ रही हो, लेकिन छोटे गांवों और कस्बों में अभी भी ऐसे रिश्तों को आसानी से स्वीकार नहीं किया जा रहा है। यह घटना एक बार फिर इस विषय पर समाज के दोहरे मापदंड को उजागर करती है।