अतीक अहमद और अशरफ की हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से सवाल किया है। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा सवाल किया गया है कि आखिर क्यों उनकी गाड़ी को सीधे अस्पताल नहीं ले जाया गया।

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट याचिका पर तीन सप्ताह बाद सुनवाई करेगी। इस याचिका में अतीक और अशरफ की हत्या मामले में जांच के लिए मांग की गई है। यह जांच सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति का गठन कर करवाने की मांग की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूपी सरकार से पूछा सवाल, असद एनकाउंटर पर भी मांगी रिपोर्ट

वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से सवाल किया है कि माफिया ब्रदर्स को लेकर जा रही गाड़ी को सीधे अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया? वहीं यूपी सरकार के द्वारा बताया गया कि मामले में जां को लेकर आयोग का गठन किया गया है। आपको बता दें कि इस मामले में यूपी सरकार की ओर से मुकुल रोहतगी ने कोर्ट में सरकार का पक्ष रखा। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा कहा गया कि यह घटना हमने टीवी पर देखी है और दोनों गाड़ी से सीधे अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया। उनकी परेड क्यों करवाई जा रही थी। वहीं इस बीच जस्टिस एस रवींद्र भट और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ के द्वारा झांसी में हुए असद के एनकाउंटर को लेकर भी यूपी सरकार से रिपोर्ट मांगी गई है। असद को 13 अप्रैल को यूपी एसटीएफ ने ढेर किया था। इसके दो दिन बाद ही अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की गई थी।

याचिका में तमाम एनकाउंटर को लेकर की गई जांच की मांग

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या उस दौरान की गई थी जब दोनों को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल के लिए ले जाया गया था। शीर्ष अदालत के अधिवक्ता विशाल तिवारी ने इस मामले में याचिका दाखिल की है। इस याचिका में 2017 के बाद से यूपी में हुई तमाम मुठभेड़ों की जांच की मांग भी की गई थी। आपको बता दें कि अतीक और अशरफ की हत्या के बाद कई सवाल उठ रहे थे। इसी कड़ी में याचिका दाखिल कर जांच की मांग की गई है।

सीएम योगी बोले- एयर कनेक्टिविटी से जुड़ेगा लखीमपुर, विकास को लेकर तैयार हो रही कार्ययोजना