नोएडा में सदरपुर में चल रहे मेले में झूला टूटने की घटना सामने आई है। 6 सितंबर की रात हुए इस हादसे में कई लोग झूले से गिरकर घायल हुए। इनमें दो महिलाओं और एक बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक महिला की मौत हो गई।

नोएडा. उत्तर प्रदेश के नोएडा में सदरपुर में चल रहे मेले में झूला टूटने की घटना सामने आई है। 6 सितंबर की रात हुए इस हादसे में कई लोग झूले से गिरकर घायल हुए। इनमें दो महिलाओं और एक बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक महिला की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि झूला मैनेजर ने यह बात पुलिस से छुपाए रखी। महिला की मौत के बाद मामला सामने आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नोएडा के सदरपुर में झूला टूटने का शॉकिंग मामला

पुलिस के अनुसार, सदरपुर में आयोजित मेले में बुधवार रात अचानक आसमानी झूले का बॉक्स टूट गया। बताया जाता है कि झूले पर लगा बॉक्स स्क्रू से कसा हुआ था, जो ढीला पड़ गया। जैसे ही झूले ने स्पीड पकड़ी, वो खुल गया। इससे डिब्बा आधा लटक गया। बॉक्स में बैठे लोग जमीन पर गिरकर घायल हो गए। इनमें दो महिलाएं और एक बच्चा गंभीर घायल हुआ। इन्हें कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 55 साल की ऊषा नामक महिला की मौत हो गई। दूसरी महिला शालू का इलाज जारी है। शालू रिश्ते में ऊषा की बहू लगती है। बच्चे को मामूली चोट आई है।

नोएडा सदरपुर मेला में हादसा, ऑपरेटर ने छुपाई घटना

पुलिस ने झूला ऑपरेटर और संचालक को हिरासत में लिया है। मेला संचालक ने झूला टूटने की बात पुलिस से छुपाए रखी थी। वो खुद घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचा था। हालांकि जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और झूले को बंद कराया। ADCP शक्ति अवस्थी ने बताया कि दोनों महिलाएं सदरपुर की ही रहने वाली हैं। पुलिस ने कहा कि झूला ऑपरेटर ने मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी। लेकिन महिला की मौत के बाद यह खबर उन तक पहुंची। पुलिस मामले की जांच की रही है। इसमें झूला के मेंटेनेंस में लापरवाही की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें

कैसे जान लेता है रेबीज, 'गाजियाबाद dog bite' से सबक लेकर ये जरूर पढ़ें

Noida Shocking Video: स्कूली छात्रा को पटककर रौंद रहा था सांड, कुत्ते ने भौंक-भौंककर बचाई जान