अपनी बेटी को प्रेमी के साथ देख पिता और घरवालों पर खून सवार हो गया। उन्होंने आव देखा न ताव और बेटी और उसके प्रेमी की फावड़े से मारकर हत्या कर दी।

बदायूं. उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले में एक पिता ने अपनी ही बेटी और उसके प्रेमी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि उन दोनों का मिलना घरवालों को पसंद नहीं था। लेकिन बेटी और उसकी प्रेमी नहीं मान रहा था। ऐसे में मंगलवार अलसुबह जब बेटी उसके प्रेमी से मिल रही थी। तभी उसके पिता ने दोनों की हत्या कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो साल से कर रहे थे प्रेम

घटना बदायूं जिले के बिल्सी क्षेत्र के परौली गांव की है। यहां 20 साल की लड़की नीतू और उसी की उम्र के लड़के सचिन के बीच करीब दो साल से अफेयर चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों ही अनुसूचित जाति से हैं। लेकिन इसके बावजूद भी घरवालों को उनका संबंध पसंद नहीं था। घरवालों के मना करने के बावजूद भी वे एक दूसरे से मिलते थे।

घर की दहलीज पर मार डाला

घटना मंगलवार अलसुबह की है। जब उसका प्रेमी सचिन नीतू से मिलने उसके घर पहुंचा तो नीतू घर से दबे पांव बाहर निकली और अपने प्रेमी से मिलने लगी। इस पर घरवाले जाग गए और अपनी बेटी को प्रेमी के साथ देख आग बबूला हो गया। इसके बाद सभी ने मिलकर पहले मारपीट की, तभी नीतू के पिता ने फावड़े से बेटी और प्रेमी को मार डाला। इसके बाद खुद फावड़ा लेकर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने समर्पण कर दिया।

झूठी शान में मार डाला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झूठी शान के चलते दोनों की हत्या कर दी है। दोनों लंबे समय से सम्पर्क में थे। सोमवार देर रात नीतू और उसका प्रेमी सचिन घर के बाहर दरवाजे पर ही बैठे थे। तभी घरवाले जाग गए, उन्होंने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान नीतू के पिता महेश ने फावड़ा मारकर दोनों ही हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।