त्तर प्रदेश के बदायूं में एक नाई द्वारा दो भाई-बहनों की उनके घर पर हत्या करने के दो दिन बाद दूसरा आरोपी जावेद पुलिस के गिरफ्त में हैं।

उत्तर प्रदेश बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक नाई द्वारा दो भाई-बहनों की उनके घर पर हत्या करने के दो दिन बाद दूसरा आरोपी जावेद पुलिस के गिरफ्त में हैं। जावेद को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार करके, बदायूं पुलिस को सौंप दिया है। इस दौरान एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें हत्यारे साजिद का भाई खुद को निर्दोष करने का दावा कर रहा है। उसने पुलिस को बताया कि वो मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिल्ली भाग गया था। हालांकि, उसे पता चला की उसके भाई को पुलिस ने मार दिया है, तो वो खुद को निर्दोष साबित करना चाह रहा है। बदायूं डबल मर्डर केस में पुलिस ने दूसरे आरोपी जावेद पर 25 हजार का इनाम रखा था। पुलिस ने बताया कि साजिद जब बच्चों को मारकर घर से बाहर आया था तो जावेद भी उसके साथ बाइक लेकर भाग गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उत्तर प्रदेश के बदायूं में साजिद पीड़ितों के घर के पास नाई की दुकान चलाता था। उसने बाबा कॉलनी में स्थित मंगलवार को दो भाइयों की हत्या कर दी और उनके तीसरे भाई को घायल कर दिया। हालांकि, पुलिस ने साजिद को एनकाउंटर मार दिया। साजिद ने भागते समय पुलिस पर भी हमला किया था, जिसके बाद पुलिस ने साजिद को मौत के घाट उतार दिया। साजिद के सीने में तीन गोली लगी थी।

बदायूं प्रकरण में पीड़िता की मां ने पुलिस को जानकारी दी

बदायूं प्रकरण की बात करें को पीड़िता की मां ने पुलिस को जानकारी दी कि घटना वाले दिन साजिद मेरे घर पर आया था और उसने मुझसे 5000 रुपये मांगे। पैसे मांगने के बाद उसे पैसे दे दिए और वो ऊपर चला गया, जहां घर के बच्चे खेल रहे थे। उसने तीन बच्चों पर हमला कर दिया, जिसमें से दो बच्चों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: बदायूं डबल मर्डर में अब होगा बड़ा खुलासा, क्यों साजिद-जावेद ने दोनों बच्चों को मारा