बागपत में एक महिला के साथ झाड़-फूंक के बहाने गैंगरेप की घटना हुई। मौलवी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बागपत | अंधविश्वास इंसान को बर्बाद कर देता है। यूपी के बागपत जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। झाड़-फूंक के नाम पर तंत्र-मंत्र के बहाने एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मौलवी नसीम और उसके साथी महबूब ने उसे झाड़-फूंक करने के बहाने बेहोश कर दिया और सामूहिक दुष्कर्म किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें से तीन आरोपियों, मौलवी नसीम, महबूब और गफ्फार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।

कैसे हुआ ये शर्मनाक कांड?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डोला गांव की रहने वाली पीड़िता का पति दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। उसने अपने रिश्तेदार से अपने पति की जमानत के लिए मदद मांगी। इस पर उसके मुंह बोले फूफा महताब ने बताया कि तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक से यह संभव हो सकता है।

यह भी पढ़ें : सच हो गई फिल्मी कहानी! टॉयलेट नहीं तो ससुराल नहीं! दुल्हन का अनोखा विरोध

महिला अपने पति की रिहाई की उम्मीद लेकर महताब के कहे अनुसार मौलवी नसीम के पास गई। वहां मौलवी और उसके साथी महबूब ने उसे झाड़-फूंक के नाम पर धोखा दिया। आरोप है कि उन्होंने महिला को बेहोश कर दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

  • पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों मौलवी नसीम, महताब, महबूब और गफ्फार के खिलाफ केस दर्ज किया।
  • तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
  • एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

इंसाफ़ मांग रही पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि वह चाहती है कि ऐसे अपराधी जेल में रहें ताकि कोई और महिला उनके झांसे में न आए। उसने कहा, “इंसाफ से मेरा दर्द कम नहीं होगा, लेकिन इससे दूसरे लोगों को सबक मिलेगा।”

यह भी पढ़ें : मेरठ हत्याकांडः गठरी-बोरी और बॉक्स में बॉडी, पत्थर काटने की मशीन से कत्लेआम