illicit affair suicide case: ग्रेटर नोएडा में महिला ने पति और भाभी के अवैध संबंध से तंग आकर बच्चों संग आत्महत्या की। पति और भाभी ने उसे प्रताड़ित किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

woman commits suicide with kids in Greater Noida: जिस घर में प्यार, भरोसा और रिश्तों की उम्मीद होती है, वहीं अगर धोखा मिले, तो दर्द असहनीय हो जाता है। ग्रेटर नोएडा के जगदंबा एन्क्लेव में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुरुआती जांच में मामला मानसिक तनाव का लग रहा था, लेकिन 24 घंटे बाद पुलिस के सामने एक चौंकाने वाली हकीकत सामने आई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला ने आत्महत्या से पहले अपने भाई को फोन कर बताया था कि उसने अपने पति को उसकी भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। विरोध करने पर पति और भाभी ने उसे पीटा और कहा कि "रहना है तो ऐसे ही रहो, नहीं तो बच्चों को लेकर मर जाओ।" इसी अपमान और प्रताड़ना से आहत होकर महिला ने दो बच्चों के साथ मौत को गले लगा लिया।

पति के अवैध संबंध बने मौत की वजह

लखनऊ निवासी दिलीप कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन आरती की शादी 2012 में राजकुमार नाम के युवक से हुई थी। यह आरती की दूसरी शादी थी, लेकिन राजकुमार कभी उसे स्वीकार नहीं कर पाया। वह आरती को लगातार ताने देता था, मारता-पीटता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

कुछ समय बाद आरती को पता चला कि उसके पति राजकुमार के उसी की भाभी सावित्री से अवैध संबंध हैं। उसने यह बात अपने परिवारवालों को भी बताई थी। परिवार ने कई बार समझाया लेकिन सावित्री अपनी हरकतों से बाज नहीं आई।

हमबिस्तर देखना बना आखिरी झटका

पुलिस के मुताबिक, आरती, उसका पति राजकुमार, उनके तीन बच्चे – रोहनी (9), सोहनी (6), और रोहन (4) – और जेठ-जेठानी एक ही घर में रहते थे। 3 और 4 अप्रैल को आरती ने अपने पति और भाभी सावित्री को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। विरोध करने पर उसे पीटा गया और ताना मारा गया कि अगर जीना है तो ऐसे ही रहो।

इस बात की जानकारी आरती ने अपने भाई को फोन पर दी थी। अगले दिन आरती ने अपने छोटे बेटे और बेटी के साथ फांसी लगाकर जान दे दी।

शादी के बाद से झेल रही थी अत्याचार

दिलीप ने बताया कि शादी के बाद से ही राजकुमार उसकी बहन को प्रताड़ित करता था। मायके आने पर उसके बच्चों और उसका खर्चा परिवार ही उठाता था। आरती को घर से पैसे लाने को कहा जाता था, ठीक से खाना भी नहीं दिया जाता था। वह जमीन पर सोती थी और घर का खर्च चलाने के लिए किराएदारों के लिए खाना बनाती थी।

उसे मोबाइल रखने की इजाज़त भी नहीं थी। वह छुपकर अपने परिवार से बात करती थी। पति और भाभी की प्रताड़ना ने उसे पूरी तरह तोड़ दिया था। बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति राजकुमार और जेठानी सावित्री के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें: Ram navami 2025: ऐसा नजारा फिर नहीं दिखेगा! रामलला के दिव्य सूर्य तिलक पर होगा अद्भुत नजारा