हाथरस में एक सिपाही ने खुद को गोली मार ली, वहीं एक युवती भी गंभीर रूप से घायल पाई गई। पुलिस मामले की जाँच कर रही है और युवती के बयान का इंतजार है।

हाथरस | जलेसर रोड स्थित श्यामनगर इलाके में गुरुवार को एक बड़े गोलीकांड की घटना सामने आई है। दरअसल यूपी पुलिस के एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। उसके कमरे में एक युवती भी खून से लथपथ हालत में पाई गई, जिसे गंभीर अवस्था में आगरा रेफर किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आवाज ने खोला मामला

दोपहर में गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। सिपाही कुलदीप भाटी का शव फर्श पर पड़ा था, जबकि युवती बिस्तर पर खून से लथपथ हालत में पाई गई।

क्या हुआ उस दिन?

गौतमबुद्ध नगर के थाना दादरी के चक्रसेनपुर गांव निवासी कुलदीप भाटी 2017-18 बैच का सिपाही था। शादीशुदा कुलदीप के दो बच्चे हैं। वह 2019 से हाथरस में तैनात था और वर्तमान में पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहा था। कुलदीप श्यामनगर में बृजमोहन के मकान में किराए पर रहता था।

यह भी पढ़ें : मथुरा में महिला का रेलवे ट्रैक पर हैरतअंगेज बचाव! जानें कैसे बची जान?

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने दोपहर में कमरे के अंदर से फायरिंग की आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मुख्य दरवाजे को कटर से काटकर कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखते ही पुलिस के होश उड़ गए। सिपाही ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को कनपटी पर गोली मार ली।

Scroll to load tweet…

युवती की हालत गंभीर

युवती को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आगरा रेफर किया गया। युवती हाथरस जंक्शन के गांव जलालपुर की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस को घटना की असल वजह अभी पता नहीं चल पाई है। फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने मौके पर मौजूद साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और एएसपी अशोक कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। एसपी ने कहा, “घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। युवती के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर मामला स्पष्ट होगा।”

यह भी पढ़ें : सावधान! आटा नहीं ज़हर खा रहे हैं आप, आटे में खड़िया भूसी मिलावट का भंडाफोड़