GVA Growth In UP Industries: वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण 2023-24 में यूपी ने देश को पछाड़ते हुए रिकॉर्ड जीवीए, कारखानों और रोजगार वृद्धि दर्ज की। योगी सरकार की नीतियों से यूपी तेज़ी से औद्योगिक हब बनता जा रहा है।
UP Industrial Growth: क्या उत्तर प्रदेश को कभी औद्योगिक पिछड़ेपन से जोड़ा जाता था? अब तस्वीर बदल चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने उद्योग जगत में ऐसा इतिहास रचा है जिसने सभी बड़े औद्योगिक राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MOSPI) की वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (ASI) 2023-24 रिपोर्ट बताती है कि यूपी ने कारखानों की संख्या, रोजगार और सकल मूल्य संवर्धन (GVA) – तीनों ही मोर्चों पर नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है।
जीवीए वृद्धि में यूपी सबसे आगे
ASI 2023-24 के अनुसार, उत्तर प्रदेश का सकल मूल्य संवर्धन (GVA) वर्ष 2022-23 के ₹1.34 लाख करोड़ से बढ़कर 2023-24 में ₹1.67 लाख करोड़ हो गया।
- यह 25.03% की ऐतिहासिक वृद्धि है।
- अखिल भारतीय औसत वृद्धि दर सिर्फ 11.9% रही। यानी यूपी ने पूरे देश को इस मामले में दोगुने से ज्यादा गति से पछाड़ दिया है।
यह भी पढ़ें: UP News: रजिस्ट्री कराने वालों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी ई-स्टाम्प और स्टाम्प शुल्क में बड़ी राहत
कारखानों की संख्या में अभूतपूर्व उछाल
रिपोर्ट के अनुसार:
- कारखानों की संख्या 2022-23 के 19,102 से बढ़कर 2023-24 में 22,141 हो गई।
- यह 15.91% की वृद्धि है, जबकि राष्ट्रीय औसत मात्र 2.7% है। यह वृद्धि बताती है कि यूपी उद्योग जगत का सबसे पसंदीदा गंतव्य बनता जा रहा है।
लाखों युवाओं को मिला रोजगार
औद्योगिक विस्तार के चलते रोजगार में भी बड़ा उछाल दर्ज हुआ।
- कार्यरत कर्मियों की संख्या 14.86 लाख से बढ़कर 16.26 लाख तक पहुंच गई।
- यानी 9.37% की वृद्धि, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह वृद्धि सिर्फ 5.9% रही।
योगी सरकार की नीतियों का असर
विशेषज्ञ मानते हैं कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की औद्योगिक नीतियों, निवेश प्रोत्साहन योजनाओं और बेहतर कानून-व्यवस्था का नतीजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न और योगी सरकार की डबल इंजन नीति ने यूपी को उद्योग और निवेश के क्षेत्र में अग्रणी बना दिया है।
अन्य राज्यों से तुलना में यूपी नंबर वन
| राज्य | कारखानों की संख्या वृद्धि | रोजगार वृद्धि | GVA वृद्धि |
| उत्तर प्रदेश | 15.91% | 9.37% | 25.03% |
| कर्नाटक | 3.27% | 1.36% | 18.76% |
| तमिलनाडु | 1.15% | 7.55% | 11.16% |
| महाराष्ट्र | 0.35% | 6.79% | 9.27% |
| गुजरात | 7.35% | 9.63% | 7.51% |
| भारत (राष्ट्रीय औसत | 2.7% | 5.9% | 11.9% |
औद्योगिक राजधानी बनने की ओर यूपी
कारखानों की बढ़ती संख्या, रोजगार के अवसर और रिकॉर्डतोड़ जीवीए वृद्धि ने साफ कर दिया है कि यूपी अब केवल कृषि प्रधान राज्य नहीं, बल्कि देश की नई औद्योगिक राजधानी बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: UP में होमगार्ड भर्ती का नया सिस्टम, जानें क्या बदलेगा नियम और कौन करेगा चयन
