MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • UP Weather Update : लखनऊ समेत 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तापमान में गिरावट

UP Weather Update : लखनऊ समेत 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तापमान में गिरावट

UP Rain Alert Districts: उत्तर प्रदेश में मानसून की जोरदार वापसी हुई है। पिछले 24 घंटे में पूर्वी यूपी में 156% अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर समेत 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Sep 19 2025, 11:44 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
यूपी में मानसून की जोरदार वापसी, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
Image Credit : Getty

यूपी में मानसून की जोरदार वापसी, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। कहीं हल्की तो कहीं भारी वर्षा ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। उमस और गर्मी से राहत पाकर लोग खुश नजर आ रहे हैं, जबकि किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 20 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

26
पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 156 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई
Image Credit : ANI

पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 156 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई

पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी यूपी में दक्षिण-पश्चिमी मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा। यहां अनुमानित 4.1 मिमी बारिश की जगह 10.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई, जो कि सामान्य से 156 प्रतिशत अधिक है। दूसरी ओर, पश्चिमी यूपी में अनुमानित 3.9 मिमी के मुकाबले 3.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से लगभग बराबर है।

Related Articles

Related image1
हिमाचल में तबाही: बारिश का कहर जारी, भूस्खलन से 500+ सड़कें ठप! 424 मौतें
Related image2
पिता की मौत पर एक ही परिवार के दो भाइयों ने पाई नौकरी, ऐसे खुला आश्रित कोटे का फर्जीवाड़ा
36
गोंडा से गोरखपुर तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान
Image Credit : Getty

गोंडा से गोरखपुर तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक गोंडा, बहराइच, बस्ती, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, मऊ, संत कबीर नगर, बाराबंकी, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और बलिया समेत आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

46
लखनऊ में पूरे दिन धूप-छांव और रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा
Image Credit : Getty

लखनऊ में पूरे दिन धूप-छांव और रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सुबह हल्की बारिश के बाद आसमान साफ हुआ, लेकिन दोपहर में फिर से काले बादल छा गए। दिनभर रुक-रुककर रिमझिम वर्षा होती रही। अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। शुक्रवार को भी बादलों की आवाजाही और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

56
मानसूनी सीजन में अब तक सामान्य से तीन प्रतिशत कम हुई बारिश
Image Credit : Getty

मानसूनी सीजन में अब तक सामान्य से तीन प्रतिशत कम हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में औसतन 7.8 मिमी बारिश हुई, जबकि अनुमानित मात्रा 4 मिमी थी। यानी यह 94 प्रतिशत अधिक रही। हालांकि 1 जून से 18 सितंबर तक प्रदेश में कुल 685.6 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 707 मिमी है। इस तरह सीजन की बारिश अब तक सामान्य से करीब तीन प्रतिशत कम है।

66
मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश बताई
Image Credit : social media

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश बताई

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों तक मानसूनी गतिविधियां थोड़ी धीमी हो सकती हैं। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होने की संभावना है। 24 घंटे बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहेगा।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार
मानसून

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ghaziabad Sisters Suicide: किसे और क्यों ब्लैकमेल कर रही थीं तीनों बहनें, पिता का बड़ा खुलासा
Recommended image2
UP Divyangjan Rojgar Abhiyan 2026: योगी सरकार की पहल, 6-13 फरवरी दिव्यांगों को नौकरी और आत्मनिर्भरता का मौका
Recommended image3
Ghaziabad Sisters Suicide: सामने आया मां से जुड़ा एक दर्दनाक किस्सा, क्या इस 1 चीज को लेकर समा गया था डर
Recommended image4
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana UP: योगी सरकार की पहल असरदार, निःशुल्क कोचिंग से UPPCS 2024 में 77 अभ्यर्थी सफल
Recommended image5
UP Waste to Wealth Model: प्लास्टिक वेस्ट से सड़क, कचरे से कमाई, बदल रही गांवों की तस्वीर
Related Stories
Recommended image1
हिमाचल में तबाही: बारिश का कहर जारी, भूस्खलन से 500+ सड़कें ठप! 424 मौतें
Recommended image2
पिता की मौत पर एक ही परिवार के दो भाइयों ने पाई नौकरी, ऐसे खुला आश्रित कोटे का फर्जीवाड़ा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved