UP News : वाराणसी में एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह महिलाओं के साथ अशोभनीय हरकतें करता दिख रहा है। वीडियो में वह भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं को छू रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना से आक्रोशित हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

UP News : वाराणसी में एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय हरकतें करता नजर आ रहा है। अधेड़ उम्र का यह पुलिसकर्मी भीड़ का फायदा उठाकर पीछे से महिलाओं को बैड टच कर रहा है और बेखौफ आगे बढ़ता जा रहा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि उसे इस बात का अंदाजा तक नहीं कि कोई युवक उसकी इन हरकतों को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भीड़ का फायदा उठाकर कर रहा शर्मनाक हरकत

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी लगातार भीड़ में महिलाओं और लड़कियों को पीछे से छू रहा है। यह घटना वाराणसी के दशाश्वमेध से गोदौलिया मार्ग की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी गायक उपेंद्र यादव का निधन, सड़क हादसे ने छीना उभरता सितारा

वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी की हरकतें कैद

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अधेड़ उम्र का हेड कांस्टेबल भीड़ में महिलाओं के पीछे चलता है और उन्हें बैड टच करता है। वीडियो में उसने करीब आधा दर्जन महिलाओं और युवतियों के साथ यह हरकत की।

View post on Instagram

सोशल मीडिया पर गुस्सा, एक्शन की मांग

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही लोग आक्रोशित हो गए हैं। आम जनता इस पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है।

यह भी पढ़ें : New Traffic Rule : नहीं माना ये नया नियम तो लेने के देने पड़ जाएंगे! लगेगा मोटा जुर्माना!