उत्तर प्रदेश के एक पुलिस स्टेशन में एक आवारा सांड के छत पर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

UP Weird News: उत्तर प्रदेश के एक पुलिस स्टेशन में एक आवारा सांड के छत पर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक मामला रायबरेली जिले के सलोन के एक पुलिस स्टेशन का है, जहां छत पर बैल दिखाई दे रहा है। बिन बुलाए मेहमान की एक झलक पाने के लिए कुछ लोग पुलिस स्टेशन के आसपास जमा हो गए। हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि कैसे कोई आवारा जानवर छत पर चढ़ गया। इससे पहले उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ही एक जिला अस्पताल में एक आवारा सांड घुस गया था। उस वक्त कई सारे मरीज वार्ड में भर्ती थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूपी में पहली बार नहीं है जब कोई जानवर किसी ऑफिस में घुस गया हो। इसे पहले जनवरी के महीने में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा में एक आवारा सांड घुस गया था। बता दें कि राज्य में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या के कारण एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में आवारा मवेशियों का आतंक बढ़ रहा है और राज्य सरकार इस मुद्दे से निपटने में अब तक असफल रही है। केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश देश में आवारा जानवरों द्वारा मारे जाने वाले सबसे ज्यादा लोगों वाले राज्यों में से एक है। पिछली पशुधन जनगणना 2019 में आयोजित की गई थी और अगली जनगणना इस वर्ष होने वाली है।

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें: कोबरा से भी खतरनाक है UP का ये शख्स: जिंदा सांप को रोटी की तरह खा गया, वो भी…