यूपी कांग्रेस कमेटी भंग! 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस। अजय राय के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन जल्द।

लखनऊ | कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश इकाई को भंग कर दिया है। कांग्रेस के इस कदम को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है। बता दें कि पार्टी महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश, जिला, शहर और ब्लॉक कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूरी हो गई अजय राय की मुराद

कांग्रेस पार्टी अब 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी में जुट चुकी है। पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिन्होंने 2023 में पद संभाला था, लगातार नई कार्यकारिणी की मांग कर रहे थे। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव के चलते यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। अब, लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद, कांग्रेस के लिए यह समय है कि वह 2027 के चुनाव के लिए अपनी बिसात नए सिरे से बिछाए।

अजय राय का जिलों का दौरा और नई कार्यकारिणी की तैयारी

अजय राय ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों का दौरा किया है और अब वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के साथ नए और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी योजना है कि पार्टी में ऐसे कार्यकर्ताओं को प्रमुख स्थान दिया जाए जो 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए अहम भूमिका निभा सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई पुराने लोगों को कार्यकारिणी से हटाया भी जा सकता है।

गठबंधन और सीटों पर फोकस

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस का मानना है कि अगर इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव होते हैं, तो पार्टी को लगभग डेढ़ सौ सीटों पर लड़ने का अवसर मिलेगा। इसके लिए कांग्रेस अपनी कार्यकारिणी में उन लोगों को शामिल करने की योजना बना रही है, जो इन महत्वपूर्ण सीटों पर कांग्रेस का परचम लहरा सकें। लोकसभा चुनाव में 6 सीटें जीतने के बाद कांग्रेस का उत्साह हाई दिख रहा है। वहीं, उपचुनाव में भाग न लेने का फैसला यह भी दर्शाता है कि पार्टी 2027 के चुनाव के लिए तैयारी में जुट चुकी है।

यह भी पढ़े : 

सीएम योगी के बांग्लादेश वाले बयान पर फूटा चंद्रशेकर-अखिलेश का गुस्सा! कहा…

शादी की रौनक पल में मातम में बदली, मंडप से गायब हुआ दूल्हा!