उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाओं की वापसी के साथ तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज होने वाली है। कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हुई। आने वाले दिनों में सर्दी और कोहरे के बढ़ने की संभावना है।

धूप की हल्की तपिश ने पिछले कुछ दिनों में लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत जरूर दी थी, लेकिन उत्तर भारत का मौसम जितना बदलता है, उतना चौंकाता भी है। राहत का यह छोटा सा पड़ाव अब ख़त्म होने वाला है। पहाड़ों की ओर से चलने वाली ठंडी और सूखी हवाएं एक बार फिर मैदानों का रुख कर चुकी हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में तापमान गिरने का सिलसिला शुरू होने वाला है और सर्दी दोबारा करवट लेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ठंडी हवाओं की वापसी, 4 से 5 दिनों में तापमान गिरेगा

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी-पश्चिमी हवाएं दोबारा सक्रिय हो चुकी हैं। इसके चलते पूरे प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट देखी जाएगी। अगले 4 से 5 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। दिन में हल्की धूप जरूर रहेगी लेकिन हवा की ठंडक पहले से ज्यादा महसूस होगी।

यह भी पढ़ें: CM योगी के शासन में टेक्नोलॉजी हब बनता UP, इलेक्ट्रॉनिक्स और डाटा सेंटर निवेश में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

कोहरे की बढ़ेगी मुसीबत

जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, कोहरे की परत भी गहराती जाएगी। सुबह के समय कई जिलों में हल्का, मध्यम या घना कोहरा छा सकता है।

  • दिन चढ़ने पर धूप निकलने से कोहरा छंटेगा
  • लेकिन वातावरण में हल्की धुंध पूरे दिन बनी रह सकती है
  • विजिबिलिटी कम रहने से यातायात पर भी असर पड़ सकता है

इन जिलों में सबसे ज्यादा कोहरा

22 दिसंबर की सुबह यूपी के कई जिलों में कोहरे ने लोगों की रफ्तार रोक दी।

घना कोहरा (50 से 100 मीटर विजिबिलिटी)

  • बरेली: सिर्फ 50 मीटर विजिबिलिटी
  • मुरादाबाद: करीब 100 मीटर
  • प्रयागराज: 100 मीटर

मध्यम कोहरा

  • अलीगढ़
  • आगरा
  • कानपुर
  • अमेठी

हल्का कोहरा

  • अयोध्या
  • वाराणसी
  • गोरखपुर
  • आजमगढ़
  • कुशीनगर
  • लखनऊ: विजिबिलिटी 800 मीटर

यह भी पढ़ें: Amayra Death Case: CBSE ने बताया ‘गंभीर लापरवाही’, फिर भी शिक्षा विभाग खामोश क्यों?