UP Weather Update: इस साल वसंत में भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। फरवरी में तापमान सामान्य से अधिक गर्म रहने की संभावना है। 20 तारीख के बाद तापमान में और तेजी से वृद्धि हो सकती है। 

UP Weather Update: इस साल वसंत के दिनों में भी गर्मी का असर दिखेगा और तापमान पिछले वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ सकता है। नवंबर, दिसंबर और जनवरी की तरह फरवरी का महीना भी सामान्य से अधिक गर्म रहने के संकेत दे रहा है। 20 फरवरी के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। माना जा रहा है कि इस बार मार्च में जेठ के महीने जैसी गर्मी पड़ सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पश्चिमी विक्षोभ के कम प्रभाव के कारण जल्दी खत्म हो गई ठंड

बुधवार को अधिकतम तापमान 28.2°C और न्यूनतम 11°C दर्ज किया गया, जो दोनों ही सामान्य से अधिक हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। पश्चिमी विक्षोभ अधिक प्रभावी नहीं रहने के कारण इस बार ठंड जल्दी खत्म हो गई।। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, फरवरी के आखिरी सप्ताह या मार्च की शुरुआत में तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: सॉरी मम्मी पापा...JEE एग्जाम में फेल होने पर इंजीनियरिंग छात्रा का खौफनाक कदम

सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक पहुंचा तापमान

इस बार लोगों को वसंत में भी गर्मी का एहसास हो सकता है। फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को चौंका दिया है। तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक पहुंच गया है, जिससे गर्मी का अहसास तेज हो गया। धूप की तासीर तीखी हो चली है और अभी से दोपहर में लोगों का गला सूखने लगा है। बुधवार को बनारस प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि प्रयागराज दूसरे, और गाजीपुर व झांसी तीसरे स्थान पर रहे। अगर आगे हालात ऐसे ही बने रहे तो इस बार पिछले तीन साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार से दिन में तेज हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।