उत्तरप्रदेश के लखनऊ शहर में स्थित पीजीआई हॉस्पिटल में सोमवार को भीषण आग लग गई। जिसके कारण दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई है। अस्पताल में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई है।

लखनऊ. उत्तरप्रदेश के लखनऊ में ​सोमवार को पीजीआई हॉस्पिटल के पुराने आपरेशन ​थियेटर में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण वेंटिलेटर फटना बताया जा रहा है। जिसके कारण पूरे अस्पताल में धुआं ही धुआं हो गया। इस कारण भगदड़ मच गई। अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजन यहां वहां भागने लगे। इस हादसे के कारण दो लोगों की मौत हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऑपरेशन थियेटर में हो गई 2 की मौत

दरअसल ऑपरेशन थियेटर में दो मरीजों का ऑपरेशन चल रहा था। जिसमें एक 31 दिन की बच्ची की हार्ट सर्जरी हो रही थी। वहीं एक महिला की इंडो प्लास्टी हो रही थी। इसी दौरान ऑपरेशन में रखा वेंटिलेटर फट गया। जिसके कारण आग लग गई और दोनों की मौत हो गई।

दम घुटने से हुई मौत

हादसे के दौरान 26 साल की महिला तैयबा की इंडो प्लास्टी हो रही थी। उसी वक्त वेंटिलेटर फटने के कारण आग भपक गई और महिला की मौत हो गई। लेकिन वहीं बच्ची की मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। जैसे ही अस्पताल में हादसा हुआ लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां वहां भागने लगे। हालांकि आग पर कुछ ही देर में नियंत्रण कर लिया गया। जिससे अन्य किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें : ससुराल आते ही छत से कूदी नई नवेली दुल्हन, बोली नहीं रहूंगी इस पति के साथ

सीएम योगी ने लिया एक्शन

इस घटना की जानकारी लगते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के ​आदेश दिए हैं। आग की जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण कर लिया गया।

यह भी पढ़ें : मां पीतांबरा दतिया के दर्शन कर यूपी लौटते समय भीषण हादसा, 4 की मौत, 12 घायल