UP Weather: यूपी में कल पश्चिमी भाग में मौसम साफ रहेगा और आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी। पूर्वी भाग में हल्के बादल रहेंगे पर बारिश की संभावना कम है तेज हवाएं चल सकती हैं।

UP Weather: दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है। दक्षिण भारत और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में गर्मी और बढ़ेगी जबकि पहाड़ी इलाकों में ठंडक और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। कल मध्य भारत में हल्की बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कल का मौसम कैसा रहेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में मौसम अलग-अलग क्षेत्रों में भिन्न रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और यहां तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है, और यहां 20-25 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें: 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कब आएगा रिजल्ट

गर्मी से मचेगा हाहाकार

मौसम का रुख साफ हो चुका है, और अब यह लगभग तय है कि इस बार गर्मी से हाहाकार मचने वाली है। इसी क्रम में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में रहने वाले लोगों को 'हीटवेव' के लिए सतर्क रहने की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र, जिसमें गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बस्ती, वाराणसी जैसे जिलों शामिल हैं, में भी हीटवेव महसूस किया जा सकता है।