When monsoon come in UP: उत्तर प्रदेश में मानसून कब आएगा, कब ठंडी हवाएं दस्तक देंगी। ताकि चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से राहत मिल सके। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यूपी में मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है।

When monsoon come in UP: उत्तर प्रदेश में मानसून कब आएगा, कब ठंडी हवाएं दस्तक देंगी। ताकि चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से राहत मिल सके। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यूपी में मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। 18 से 20 जून के बीच इसके राज्य में एंट्री करने की संभावना है। प्रयागराज के रास्ते मानसून यूपी में दाखिल हो सकता है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि 18 से 20 जून के बीच आपको चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूपी में मानसून आने का क्या है डेट?

इस बार मानसून ने 7 दिन की देरी से केरल में दस्तक दी है। उसी आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून कोलकाता वाया पटना होते हुए प्रयागराज पहुंचेगा और वहीं से यूपी में दाखिल होगा। मानसून उसके बाद दिल्ली की तरफ वाया कानपुर जाता है। उससे पहले ​के दिनों यानी 14-15 जून तक गर्मी अपने सबाब पर रहेगी। वैसे भी वर्तमान में यूपी के ज्यादातर शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा है। कुछ शहर तो ऐसे भी हैं, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस का पारा भी क्रास कर चुका है। सुबह होते ही धूप की प्रचंडता सामने आ जाती है। गर्म हवा बहने लगती है। रात में भी घरों की दीवारें आग उगलती हैं। ज्यादातर लोग दोपहर के समय बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। डॉक्टर भी सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर में कब पहुंचेगा मानसून?

मौसम विभाग ने केरल में मानसून आने की जानकारी 8 जून को दी थी। उसके बाद अनुमान लगाया गया था कि जल्द ही यह मानसून अन्य राज्यों की तरफ बढ़ेगा। इसी मानसून का यूपी के निवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि उनको भीषण गर्मी से राहत मिल सके। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के पूर्वी हिस्सो में मानसून 18 से 20 जून और पश्चिमी यूपी में 25 जून तक पहुंच सकता है, जबकि एनसीआर और दिल्ली के इलाकों में मानसून के 28-30 जून तक पहुंचने की संभावना है।