यूपी में बेटियों की शादी के लिए सरकार 51 हजार रुपए तक की मदद करेगी। आइए जानते हैं कि इस योजना का फायदा किसे मिलने वाला है। 

यूपी सरकार ने बेटियों की शादी में 51 हजार का शगुन देगी। अगर आप मत्स्य पालक हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अब आपकी बेटियों के विवाह में पैसों की दिक्कत नहीं आएगी, क्योंकि मत्स्य पालक विभाग शगुन के रूप में 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मत्स्य पालक परिवारों की बेटियों की शादी अच्छे से संपन्न हो सकेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटियों की शादी के लिए 51 हजार रुपए देगी सरकार

जनपद में 3,000 से अधिक मत्स्य पालक पंजीकृत हैं, जो एक बीघे से लेकर आठ बीघे तक के तालाबों में मछली पालन करते हैं। इनमें से ज्यादात्तर लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। अब ऐसे परिवारों को सरकार की ओर से मदद मिलेगी। इससे परिवारों को फायदा मिलेगा और वह अपनी बेटी की शादी धूमधाम से कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें: कलेक्टर टीना डाबी ने क्यों छोड़ी कार, बस में किया सफर? जानिए वजह

इन्हें मिलेगा योजना का फायदा

अब मत्स्य पालक बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपनी बेटियों की शादी कर पाएंगे। मत्स्य विभाग शादी के लिए ₹51,000 की सहायता प्रदान करेगा, जिसमें ₹35,000 लड़की के बैंक खाते में और ₹16,000 विवाह के खर्चे के लिए दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ उन मत्स्य पालकों को मिलेगा, जिनकी सलाना आय ₹2 लाख से कम है और जो एक वर्ष से अधिक समय से मछली पालन कर रहे हैं। यह सुविधा केवट, आखेटक, मल्लाह, निषाद, बिंद समेत 13 जातियों के लोगों को मिलेगी, जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।

मत्स्य पालन विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास कुमार दीपांकर ने बताया कि मत्स्य पालकों की बेटियों की शादी के लिए 51 हजार रुपये शासन स्तर से खर्च होगा। विवाह में उपहार दिया जाएगा। साथ ही उनके खाते में भी पैसा भेजा जाएगा।