Who is Kamla Pasand Pan Masala Owner : उत्तर प्रदेश कानपुर के रहने वाले कमला पसंद और राजश्री गुटखा के मालिक कमल किशोर चौरसिया की बहू दीप्ति ने सुसाइड कर लिया। शव दिल्ली स्थित घर से मिला है। साथ ही मौके से एक नोट मिला है, जिसमें दर्द बयां किया है।
Uttar Pradesh News : भारत के टॉप ब्रांड पान मसाला कमला पसंद और राजश्री कंपनी के मालिक कमल किशोर चौरसिया की बहू दीप्ति चौरसिया (40) ने खुदकुशी कर ली। मंगलवार शाम उनका शव दिल्ली के वसंत विहार इलाके वाले घर में मिला। इस घटना से हड़कंप मचा गया और लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर ऐसी क्या बात थी कि अरबपति की परिवार की महिला को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा।
मौत की वजह सुसाइड में लिखी...
दिल्ली पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें प्यार और भरोसे तोड़ने की बातें लिखी हैं। उसमें लिखा है कि अगर किसी पर प्यार और भरोसा ना हो तो ऐसे रिश्ते का क्या मतलब रह जाता है...और ऐसे जीने का भी कोई फायदा नहीं है। हालांकि सुसाइड नोट में दीप्ति ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। लेकिन खबर है कि दीप्ति चौरसिया का पति हरप्रीत चौरसिया के साथ विवाद चल रहा था। दीप्ति और हरप्रीत की शादी साल 2010 में हुई थी। उनका एक 14 साल बेटा भी है।
कौन हैं पान मासला कंपनी के मालिक कमल किशोर?
कमल किशोर मूल रुप से उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के फीलखाना के रहने वाले हैं। उनकी पान मसाला कंपनी की फैक्ट्री भी कानपुर में स्थित है। यहीं से पूरे देश भर में पान मसाला सप्लाई होता है। 80 के दशक में सड़क किनारे गुमटी में खुला पान मसाला बेचने वाले कमलाकांत किशोर के आज गुटखे के कई ब्रांड हैं। जो गांव से लेकर शहर तक बेंचे जाते हैं।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं गुटखा कंपनी के मालिक कमल किशोर
किसी ने सोचा नहीं था कि कभी सड़क किनारे पान मसाला बेंचने वाले कमल किशोर एक दिन इस पान मसाले के कारोबार से अरबपति बन जाएंगे। वैसे उनकी संपत्ति का फिक्स डाटा तो नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वह हजारों करोड़ों के मालिक हैं। वह एक्साइज ड्यूटी चोरी के आरोप में भी चर्चा में आ चुके हैं। उनकी कंपनी पर 147 करोड़ रुपए की एक्साइज ड्यूटी चोरी के आरोप लगा चुका है।
Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।


