जनजातीय विद्यालय दून संस्कृति स्कूल में सोमवार को बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर तरुण विजय ने कहा कि बिरसा मुंडा ने धर्मांतरण का विरोध किया था।

Birsa Munda Tribute: सोमवार को उत्तराखंड के झाझरा स्थित जनजातीय विद्यालय दून संस्कृति स्कूल में बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं प्रार्थना के साथ उनको श्रद्धांजलि दी गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जनजातीय क्षेत्रों में अनेक वर्ष संघ के प्रचारक रहे तरुण विजय ने कहा कि बिरसा मुंडा ने भारत की स्वतंत्रता और सनातन धर्म रक्षा के लिए संघर्ष किया। ईसाई मिशनरियों ने उनका विरोध किया था। वह धर्मांतरण का विरोध करते थे। अंग्रेजों ने 9 जून 1900 को षड्यंत्र पूर्वक उनको जेल में मार डाला। धर्मांतरण का विरोध कर हम उनको सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।