देहरादून में दो सहेलियों के बीच सड़क पर जमकर हाथापाई हुई। एक लड़के को लेकर हुआ ये विवाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

रायपुर | देहरादून के रायपुर इलाके से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दो लड़कियां, जो एक दूसरे की सबसे अच्छी सहेली बताई जा रही हैं, सड़क पर एक लड़के को लेकर हाथापाई करती नजर आ रही हैं। और अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हो रहा है, कि लोग इसे लेकर हर तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीच सड़क पर लड़कियों की लड़ाई

यह वीडियो शुरुआत में तो हल्का-फुल्का विवाद लग रहा था, लेकिन जैसे ही दोनों लड़कियों की बातों में गुस्सा और गाली-गलौज बढ़ी, स्थिति पूरी तरह से बेकाबू हो गई। दोनों लड़कियां एक लड़के को लेकर लड़ रही थीं, और इतनी गुस्से में थीं कि एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने के साथ-साथ गालियां भी दे रही थीं।

जानकारी के अनुसार, ये दोनों लड़कियां एक ही लड़के को आकर्षित करने की कोशिश कर रही थीं, और इसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद हो गया। देखते ही देखते यह मामूली विवाद सड़क पर हाथापाई और गाली-गलौज में बदल गया। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग इस पर मजेदार और कटाक्ष भरी प्रतिक्रियाएं देने लगे। कुछ लोग इसे लड़कियों के इमोशनल ड्रामा के तौर पर देख रहे हैं.

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़े :

यूपी में UCC पर ज़ोर? उत्तराखंड में लागू करने की प्रक्रिया तेज!

देहरादून में कांग्रेस नेता के घर ईडी का छापा, करोड़ों का मामला?