उत्तराखंड के चंपावत में बड़ा हादसा, बारात से लौट रही बोलेरो 200 मीटर गहरी खाई में गिरी। हादसे में 5 लोगों की मौत, 5 घायल। SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन। मृतक और घायलों की सूची जारी। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर।

चंपावत। पहाड़ की खूबसूरती जितनी मोहक है, वहां की सड़कें उतनी ही खतरनाक भी। तड़के सुबह एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला हादसा चंपावत जिले में सामने आया, जहां शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। बारात से लौट रहे लोगों से भरी बोलेरो वाहन खाई में जा गिरी, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बारात से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि घाट से पहले बागधार नामक स्थान पर एक बोलेरो (UK04TB-2074) करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन बुसेल से थाना गंगोलीहाट क्षेत्र के बलाताड़ी की ओर गया था और वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें: UP : पूर्वांचल बना आर्थिक पावरहाउस, 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी में बड़ी भूमिका

SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही SDRF की टीम पोस्ट चंपावत से CT राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। खतरनाक ढलान और कठिन भू-भाग होने के चलते बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा। टीम ने रोप सिस्टम और स्ट्रेचर की मदद से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

5 लोगों की मौत, 5 घायल

वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। इनमें से पांच लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर सुविधा के लिए शिफ्ट किया जा रहा है।

मृतकों की पहचान

  • प्रकाश चंद्र उनियाल, 40 वर्ष, निवासी दिबडिब्बा विलासपुर
  • केवल चंद्र उनियाल, 35 वर्ष, निवासी दिबडिब्बा विलासपुर
  • सुरेश नौटियाल, 32 वर्ष, निवासी पंतनगर
  • प्रियांशु चौबे, 6 वर्ष, निवासी सियालदेह, अल्मोड़ा
  • भावना चौबे, 28 वर्ष, निवासी सियालदेह, अल्मोड़ा

घायलों की सूची

  • देवीदत्त पांडे, 38 वर्ष, निवासी सारघाट, अल्मोड़ा
  • धीरज उनियाल, 12 वर्ष, निवासी अल्मोड़ा
  • राजेश जोशी, 14 वर्ष, निवासी पिथौरागढ़
  • चेतन चौबे, 5 वर्ष, निवासी दिल्ली
  • भास्कर पांडा (पता उपलब्ध नहीं)

यह भी पढ़ें: लखनऊ वालों के लिए खुशखबरी! इस दिन शुरू होगी सहारनपुर वंदे भारत, होगा सुपरफास्ट सफर