तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी सबसे ऊपर हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मनीष तिवारी को भी जगह दी गई है।

चेन्नई, तमिलनाडु. तमिलनाडु में 6 अप्रैल को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी सबसे ऊपर हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मनीष तिवारी को भी जगह दी गई है। बता दें कि यहां मतगणना 2 मई को होगी। यहां 234 सीटों पर चुनाव होंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस
तमिलनाडु में कांग्रेस डीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के खाते में 25 सीटें आई हैं। बता दें यहां कई दशकों से दो गठबंधनों के बीच ही राजनीति चलती है। इसमें एक डीएमके है का गठबंधन है, तो दूसरा एआईएडीएमके का। 1980 के बाद पहली बार ऐसा हुआ, जब 2016 में एआईएडीएमके लगातार दूसरी बार सत्ता में आई।

Scroll to load tweet…