4 Smart Cleaning Tools: क्या घर की सफाई में घंटों का समय लग जाता है? क्या जिद्दी दाग, भारी फर्नीचर और मुश्किल कोनों की सफाई से परेशान हैं? जानिए 4 ऐसे स्मार्ट क्लीनिंग टूल्स के बारे में जो बिना ज्यादा मेहनत के घर को चमकदार बना सकते हैं। क्या ये टूल्स आपकी सफाई की परेशानी दूर कर पाएंगे?

4 Smart Cleaning Tools: घर की सफाई करना रोजमर्रा के सबसे जरूरी कामों में से एक है, लेकिन कई बार जिद्दी दाग, भारी फर्नीचर और मुश्किल कोनों की सफाई काफी समय और मेहनत मांगती है। ऐसे में कुछ स्मार्ट क्लीनिंग टूल्स आपकी मेहनत को कम कर सकते हैं और सफाई को पहले से ज्यादा आसान बना सकते हैं। ये टूल्स बिना ज्यादा झंझट के घर के अलग-अलग हिस्सों को साफ करने में मदद करते हैं और समय की भी बचत करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 4 उपयोगी क्लीनिंग टूल्स के बारे में जो हर घर में काम आ सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्टीम क्लीनर से करें गहरी सफाई

स्टीम क्लीनर एक ऐसा उपकरण है जो केवल पानी की मदद से सफाई करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए बस पानी भरकर प्लग इन करना होता है। गर्म भाप की मदद से यह जिद्दी गंदगी, चिकनाई और धूल को आसानी से हटाने में मदद करता है। इसकी खास बात यह है कि इसमें किसी तरह के केमिकल की जरूरत नहीं पड़ती। सोफा, कारपेट, किचन स्टोव और टाइल्स जैसे कई हिस्सों की गहरी सफाई के लिए यह बेहद उपयोगी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- Smart Sewing Tools: टेलर मॉम का काम होगा सुपर फास्ट+इजी, गिफ्ट करें सिलाई और रिपेयरिंग के 4 स्मार्ट टूल्स

मिनी मॉप बनाए सफाई को झटपट

मिनी मॉप छोटे-बड़े दाग और गिरे हुए तरल पदार्थ को साफ करने के लिए एक सुविधाजनक विकल्प है। इसमें लगी स्पंज तेजी से पानी और अन्य तरल पदार्थ को सोख लेती है। इसके बाद आसानी से निचोड़कर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। यह रोजमर्रा की सफाई को आसान बनाता है और बार-बार गंदे कपड़े इस्तेमाल करने की जरूरत भी कम कर देता है।

ग्रिल और वेंट ब्रश से हटाएं जमी हुई धूल

घर में मौजूद खिड़कियों की ग्रिल, एसी वेंट और अन्य संकरी जगहों में धूल जल्दी जमा हो जाती है। सामान्य कपड़े से इन हिस्सों की सफाई करना मुश्किल हो सकता है। ग्रिल और वेंट ब्रश खासतौर पर ऐसी जगहों के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी मदद से छोटे गैप्स और कोनों में जमी धूल को आसानी से हटाया जा सकता है, जिससे सफाई का काम तेज और प्रभावी बन जाता है।

इसे भी पढ़ें- Smart Gadgets For Moms: मम्मी का काम आसान करेगी ये 5 गैजेट, सफाई से सिलाई तक सबकुछ मिनटों में

फर्नीचर मूवर टूल से कम करें मेहनत

भारी फर्नीचर को खिसकाकर सफाई करना अक्सर सबसे मुश्किल काम माना जाता है। फर्नीचर मूवर टूल इस परेशानी का आसान समाधान है। इसकी मदद से भारी अलमारी, सोफा या टेबल को बिना ज्यादा ताकत लगाए एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। इससे फर्नीचर के नीचे और पीछे जमा गंदगी को भी आसानी से साफ किया जा सकता है।