Amazon Prime Day Sale 2026 में Samsung का सबसे महंगा AI स्मार्टफोन पहली बार सबसे सस्ते दाम पर मिल रहा है। बैंक ऑफर्स और सीधे डिस्काउंट की पूरी डिटेल देखें...
Amazon Prime Day 2026 Deals: क्या आप भी काफी समय से एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, जो दिखने में बेहद प्रीमियम हो, जिसका कैमरा DSLR को टक्कर दे और जिसमें कमाल के AI (Artificial Intelligence) फीचर्स हों? अगर हां, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। 4 जुलाई से अमेजन की '10th Anniversary Prime Day Sale' शुरू होने वाला है और इसके लाइव होने से पहले ही एक ऐसी डील सामने आ गई है, जिसने टेक लवर्स को खुश कर दिया है। सैमसंग (Samsung) का सबसे प्रीमियम और महंगा फोन अब तक की सबसे कम कीमत पर मिलने जा रहा है। आइए जानते हैं इस धमाकेदार डील और फोन की नई कीमत...

सैमसंग के किस फोन पर मिल रहा इतना बड़ा डिस्काउंट?
सैमसंग का सबसे धाकड़ और प्रीमियम फोन Samsung Galaxy S25 Ultra 5G अपनी भारी-भरकम कीमत के लिए जाना जाता है। आम दिनों में इस फोन को खरीदने के लिए ₹1,30,000 के आसपास खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन इस बार अमेज़न प्राइम डे सेल में इस पर सीधे ₹45,000 के बड़े डिस्काउंट के साथ मात्र ₹84,999 में मिल रहा है।
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में क्या खास है?
कमाल के AI फीचर्स
इस फोन में गैलेक्सी एआई (Galaxy AI) दिया गया है। इसकी मदद से आप किसी भी विदेशी भाषा को तुरंत ट्रांसलेट कर सकते हैं, अपनी तस्वीरों से फालतू चीजें एक टच में गायब कर सकते हैं और नोट्स को खुद-ब-खुद छोटा और सुंदर बना सकते हैं।
सुपर कैमरा और इन-बिल्ट पेन
इसके साथ आपको एक पेन (S-Pen) मिलता है, जिससे आप स्क्रीन पर लिख सकते हैं या रिमोट की तरह फोटो खींच सकते हैं। इसका ज़ूम कैमरा इतना पावरफुल है कि दूर की चीजें भी बिल्कुल साफ दिखती हैं।
मजबूत बॉडी और धांसू स्क्रीन
इसकी स्क्रीन धूप में भी बिल्कुल साफ चमकती है और इसका टाइटेनियम फ्रेम फोन को गिरने पर भी टूटने से बचाता है।
अमेजन पर डील का फायदा उठाने के लिए क्या करना होगा?
यह सेल 4 जुलाई से 6 जुलाई तक चलेगी, लेकिन ध्यान रहे, यह बंपर ऑफर सिर्फ Amazon Prime Members के लिए है। अगर आपके पास प्राइम मेंबरशिप नहीं है, तो अमेजन अपनी 10वीं सालगिरह पर एक और बड़ा मौका दे रहा है। आप पूरे साल का प्राइम सब्सक्रिप्शन ₹1,499 के बजाय फ्लैट ₹500 के डिस्काउंट के साथ मात्र ₹999 में ले सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा 5G पर बैंक डिस्काउंट है या नहीं?
इस सेल में शॉपिंग करते समय अगर आप SBI Credit Card या Axis Bank Card का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट अलग से मिलेगा। इसके अलावा पुराना फोन बदलने की तरह इस पर एक्सचेंज ऑफर और नो-कास्ट EMI (बिना ब्याज की किस्त) की सुविधा भी उपलब्ध है।
स्टॉक खत्म होने से पहले क्या करें?
इस तरह की प्रीमियम डील्स में स्टॉक बहुत तेजी से खत्म होता है। जैसे ही बड़ी संख्या लोग एक साथ वेबसाइट पर आते हैं, फोन 'आउट ऑफ स्टॉक' हो जाता है। अभी अमेजन ऐप खोलें, Samsung Galaxy S25 Ultra 5G को सर्च करें और उसे अपनी विशलिस्ट (Wishlist) में ऐड कर लें। जैसे ही 4 जुलाई को सेल लाइव हो, आप बिना समय गंवाए इसे तुरंत ऑर्डर कर सकें।
डिस्क्लेमर: अमेजन प्राइस डे सेल 2026 में फोन की कीमतों में बैंक ऑफर्स और कूपन्स शामिल हो सकते हैं। सेल के दौरान सटीक कीमत के लिए कृपया अमेजन की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।


