MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Technology
  • मेड की 3 महीने की सैलरी में सालों का आराम ! घर लाएं स्मार्ट क्लीनिंग रोबोट

मेड की 3 महीने की सैलरी में सालों का आराम ! घर लाएं स्मार्ट क्लीनिंग रोबोट

House Cleaning Robot Price In India: क्या सच में रोबोट घर में झाड़ू लगाने से पोछा लगा सकता है? मेड न आने पर क्या रोबोट अकेले घर की क्लीनिंग कर सकता है? होम क्लीनिंग के लिए कौन सा वैक्यूम रोबोट बेस्ट है? 

4 Min read
Author : Anshika Tiwari
Published : Jun 07 2026, 07:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
Image Credit : chatgpt.com

मेट्रो पॉलिटन शहरों में बिना मेड के घर का काम करना आसान नहीं है। बच्चों की फरमाइश, पतिदेव के लंच से लेकर ऑफिस टाइम पर पहुंचने तक काम वाली दीदी का बड़ा रोल रहता है। अगर जिस दिन इनकी छुट्टी ले लें तो ये काम और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। अगर अगर आप भी मेड न आने पर क्लीनिंग से खाना बनाने का काम एक साथ नहीं कर पाती हैं तो गुस्सा करने या फिर परेशान होने की बजाय Cleaning Robot खरीदें, जो आपको क्लीनिंग के काम से छुट्टी देने के साथ हर कोने की अच्छे से सफाई करेगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
24
Image Credit : Flipkart.com

Robot Vacuum Cleaner

MI कंपनी का X10 रोबोटिक फ्लोरल क्लीनर प्रीमियम टू इन 1 वन प्रोडक्ट है। जो केवल क्लीनर नहीं बल्कि पोंछा लगाने का काम भी करता है। इसमें 200ML का इलेक्ट्रॉनिग वाटर टैंक दिया गया है जो वॉटर फ्लो कंट्रोल करता है। साथ में 4000PA की दमदार मोटर धूल, मलबे को खींच लेती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत चार्जिंग डॉक है। यानी सफाई के बाद रोबोट खुद सारी धूल और गंदगी इनबिल्ट 2.5 लीटर के डिस्पोजबल बैग में डाल देता है, जिसे हर 2 महीने में साफ करना काफी है। साथ में 5200mAH बैटरी दी गई है जो 2500 स्क्वायर फीट घर को एक बार में साफ कर सकती हैं। वाईफाई कनेक्टिविटी संग इसे फ्लिपकार्ट पर 42% डिस्काउंट संग ₹34,999 में खरीद सकते हैं, जबकि असल कीमत ₹59,999 है।

क्यों खरीदें ?

  • रोबोट के ऊपर घूमने वाला लेजर सेंसर हैं जो पहली बार में घर का सटीक नक्शा तैयार कर लेता है और लाइट बंद होने पर भी सही से काम करता है
  • नक्शा बनाने के बाद आप XIAOMI Home App की मदद से क्लीनिंग के मोड चुन सकते हैं
  • अगर कोई ऐसा कोना है, जिसकी सफाई आप खुद करना चाहते हैं तो वर्चुअल दीवार का ऑप्शन मिलता है
  • यह गूगल एसिस्टेंट और अमाजेन एलेक्सा को सपोर्ट करता है

ये भी पढ़ें- 22KT जैसी चमक कीमत ₹250 से कम ! महिलाओं के लिए गोल्डन चेन डिजाइन

खामियां

  • रोबोट के डॉक स्टेशन के लिए बड़े पावर सॉकेट की जरूरत होती है, ऐसे में सही जगह चुनना बहुत जरूरी है
  • रोबोट जब बेस स्टेशन पर कचरा खाली करता है तो 15-30 सेकेंड तक तेज आवाज करता है
34
Image Credit : Flipkart.com

Robot Vacuum Cleaner Price

फ्लिपकार्ट पर ILIFE A30 Pro Self-Emptying Robot Vacuum Cleaner 69,999 रुपए की बजाय 72% डिस्काउंट पर 19,990 रु में खरीदने का मौका मिल रहा है। यानी डील का फायदा उठाने पर सीधे-सीधे 50 हजार रुपए तक की बचत हो सकती है। इसमें 5000pa सुपर सक्शन पावर दी गई है जो गहरे कारपेट की धूल, और कोनों की गंदगी हटाता है। साथ में LIDAR सेंसर टॉप नॉच मैप बनाते हुए बिना फर्नीचर से टकराए काम करते हैं। इसे चार्जिंग पर लगाने की जरूरत नहीं है। यह सफाई खत्म होने पर खुद ही चार्जिंग बेस पर चला जाता है। इसमें डिस्पोजेबल की बजाय रीयूजेबल बैग का ऑप्शन मिलता है। यह रोबोट फर्श क्लीन रखने के लिए स्पेशल क्लीनिंग मोड्स का यूज करता है, ताकि फ्लोर बैक्टीरिया फ्री रहे।

ये भी पढ़ें- आसान गार्डनिंग आइडिया, बिन गमले के बनाएं 5 यूनिक प्लांटर

क्यों खरीदें ?

  • 2 इन वन वैक्यूम की सुविधा, एक साथ झाड़ू-पोछा कर सकता है
  • घर के कमरों की 3D मैपिंग
  • यह पूरी तरह से स्मार्ट होम कंपैटिबल है, इसे आप गूगल एसिस्टेंट और अमेजन एलेक्सा से जोड़कर कमांड दे सकते हैं
44
Image Credit : Flipkart.com

MI Robot Vacuum-Mop 2i

अगर आप ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहते हैं तो बजट फ्रेंडली रोबोट वैक्यूम क्लीनर चुन सकते हैं। यह ऊपर बताए गए रोबोट के मुकाबले काफी अलग है। इसमें कोई ऑटो एम्टी डस्ट स्टेशन नहीं दिया गया है। यानी कचरा साफ करने के लिए मेहनत खुद करने पड़ेगी। फीचर्स देखें तो इसमें 2200PM की पावर है जो हर रोज धूल, मिट्टी, बालों और छोटे-मोटे कचरे को साफ करने के लिए बेस्ट है। साथ में 450ML का कचरादान है जिसे हर 2-3 दिन में साफ करने की जरूरत पड़ती है। इसमें 270ML का इलेक्ट्रॉनिक वाटर टैंक दिया गया है जिसे APP के हिसाब से कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं, चार्जिंग के लिए 2600mAH की बैटरी है जो एक बार चार्ज होने पर 1000-1200 स्क्वायर फीट होम आसानी से साफ कर सकता है। अगर बीच में बैटरी खत्म हो गई तो ये खुद चॉर्जिंग डॉक पर जाता है।

  • इस रोबोट में घुमने वाला लेजर या LDS सेंसर नहीं होता है
  • यह कैमरों- जाइरोस्कोप सेंसर से घर का नक्शा बनाता है
  • वाईफाई से सीधे कनेक्टिविटी का विकल्प
  • सफाई के लिए टाइमर सेट कर सकते हैं
  • ये भी Google Assistant और Amazon Alexa से कनेक्ट रहता है

तीनों में से किसे खरीदना फायदेमंद ?

  1. अगर आपका घर बड़ा है और पालतू जानवर हैं तो सफाई के लिए iLife A30 Pro या फिर MX10X रोबोट चुनना बेहतर रहेगा, जो हाई सक्शन पावर संग अच्छे से क्लीनिंग करता है।
  2. यदि आप अकेले या सिंगल फैमली में रहते हैं और बजट सीमित है तो MI Robot Mop 2i चुन सकते हैं। यह रोजाना इस्तेमाल के लिए बेस्ट है।

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

AT
Anshika Tiwari
अंशिका तिवारी। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर लाइफ स्टाइल और यूटिलिटी बीट पर काम कर रही हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल, यूटिलिटी, इंटरटेनमेंट, वायरल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। पूर्व में इन्होंने इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में किया हुआ है। इनके पास फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग का भी अनुभव है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
तकनीकी खबरें
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
घर बैठे बालों को दें परफेक्ट कर्ल, ट्राई करें ये 5 हेयर एक्सेसरीज और गैजेट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved