BGMI 4.4 Update: नए अपडेट में इस बार प्लेयर्स को बड़ा फायदा मिलने वाला है। नए Crown’s Abode एरिया में उतरने पर एक्स्ट्रा री-कॉल चांस मिलेगा। यानी मैच में एक और बार वापसी का मौका मिल सकता है। इसके अलावा गेम में फ्लाइंग पावर्स और कई धांसू मोड भी जोड़े गए हैं। 

BGMI 4.4 Update Features: BGMI खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। गेम का नया 4.4 अपडेट अब सिर्फ गनफाइट और लूट तक सीमित नहीं रहेगा। इस बार गेम में ऐसा फीचर आने वाला है, जो प्लेयर्स को 'एक्स्ट्रा लाइफ' देगा। यानी अगर टीम जल्दी खत्म हो गई, तब भी वापसी का मौका मिल सकता है। नया अपडेट 20 मई से एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए रोलआउट होगा। सबसे ज्यादा चर्चा जिस फीचर की हो रही है, वो है Erangel मैप में मौजूद नई खास जगह, जहां उतरते ही प्लेयर्स को एक्स्ट्रा री-कॉल चांस (Extra Recall Chance) मिलेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

BGMI 4.4 Update Feature: आखिर कौन सी है वो जगह?

नए अपडेट में एक नया फ्लोटिंग आइलैंड जोड़ा गया है, जिसका नाम Crown’s Abode है। यह Hero’s Crown मोड का सबसे खास हिस्सा माना जा रहा है। यह जगह आसमान में तैरते हुए एक बड़े पुराने मंदिर (Ancient Temple) जैसी दिखाई देगी। यहां उतरना आसान नहीं होगा, क्योंकि ज्यादातर स्क्वॉड इसी जगह पर लैंड करने की कोशिश करेंगे, लेकिन रिस्क लेने वालों को बड़ा बेनिफिट भी मिलेगा। अगर आपकी टीम यहां अच्छा खेलती है, तो आपको एक एक्स्ट्रा री-कॉल चांस मिल सकता है। मतलब मैच में एक बार और वापसी का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- BGMI New Update 4.4 Release Time: इस टाइम आएगा नया अपडेट, 2 मिनट में ऐसे करें डाउनलोड

BGMI Players के लिए क्यों खास है ये फीचर?

अब तक BGMI में जल्दी नॉक होने के बाद प्लेयर्स का गेम लगभग खत्म हो जाता था, लेकिन नए अपडेट के बाद एग्रेसिव गेमप्ले (Aggressive Gameplay) खेलने वालों को फायदा मिल सकता है। यानी हॉट ड्रॉप (Hot Drop) करने का मजा बढ़ेगा, स्क्वॉड फाइट्स (Squad Fights) और डेंजरस होंगी, जल्दी मरने का डर थोड़ा कम होगा, जिससे प्लेयर्स ज्यादा रिस्की गेमप्ले ट्राय करेंगे इसी वजह से इस फीचर की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।

BGMI नए अपडेट में सिर्फ एक्स्ट्रा लाइफ ही नहीं, और भी बहुत कुछ नया

BGMI 4.4 अपडेट में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। Krafton ने गेम को पूरी तरह एंशिएंट फैंटेसी थीम (Ancient Fantasy Theme) देने की कोशिश की है। इस बार Erangel मैप पूरी तरह बदला है। Ruins और Ferry Pier जैसी जगहों का लुक अब पहले जैसा नहीं रहेगा। यहां अब बड़े मंदिर, मार्बल स्ट्रक्चर्स और नए बैटल जोंस (Battle Zones) दिखाई देंगे।

BGMI गेम में उड़ भी सकेंगे प्लेयर्स

नए Icarus Trial में प्लेयर्स को कुछ समय के लिए उड़ने की पावर (Flying Ability) मिलेगी। यानी आप हवा में मूव कर पाएंगे। बॉस फाइट (Boss Fight) भी आएगी। गेम में बड़े बॉस दुश्मन (Boss Enemies) भी होंगे, जिन्हें हराने पर रेयर लूट (Rare Loot) मिलेगा। सूर्य-रथ फीचर (Sun Chariot Feature) में प्लेयर खास रथ चला (Chariot Ride) पाएंगे, जो इस अपडेट का सबसे सिनेमाई (cinematic) हिस्सा माना जा रहा है।