BGMI New Update 4.4 Release Date: BGMI का नया 4.4 अपडेट लॉन्च होने जा रहा है, जिसमें कई धांसू फीचर्स मिलेंगे। एंड्रॉइड और iOS दोनों यूजर्स के लिए अपडेट की टाइमिंग अलग-अलग रखी गई है, ताकि सर्वर पर ज्यादा लोड न बढ़े। जानिए आपके फोन के लिए कितने बजे लाइव बटन ऑन होगा...
BGMI Update Timing in India: BGMI लवर्स के लिए आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था। गेम बनाने वाली कंपनी क्राफ्टन (Krafton) ने BGMI 4.4 अपडेट का पूरा टाइम-टेबल जारी कर दिया है। बुधवार, 20 मई को यह नया अपडेट आपके फोन में दस्तक देने जा रहा है। इस बार गेम के अंदर कुछ ऐसा होने वाला है जो आज तक नहीं हुआ। नए अपडेट में प्लेयर्स को हवा में उड़ने की शक्ति मिलेगी, रथ की सवारी होगी और एरांगल मैप में पुराने जमाने के जादुई मंदिर दिखाई देंगे। अगर आप भी सबसे पहले इस नए अपडेट का मजा लेना चाहते हैं, तो नोट कर लीजिए कि आपके फोन में यह किस समय लाइव होगा और इसे बिना किसी परेशानी के तुरंत कैसे डाउनलोड करना है।

BGMI का नया अपडेट एंड्रॉइड यूजर्स के लिए कितने बजे आएगा?
लॉन्च के समय सर्वर पर ज्यादा लोड न पड़े, इसलिए कंपनी इस अपडेट को धीरे-धीरे अलग-अलग बैच में जारी करेगी। एंड्रॉइड यूजर्स (Google Play Store) के लिए सुबह 06:30 बजे, सिर्फ 30% गेंमर्स को अपडेट मिलेगा। सुबह 09:30 बजे 50% लोगों के फोन में अपडेट आ जाएगा। सुबह 11:30 बजे 100% सभी एंड्रॉइड यूजर्स के लिए अपडेट बटन लाइव हो जाएगा।
BGMI न्यू अपडेट आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए टाइमिंग
अगर आप आईफोन और आईपैड यूज करते हैं, तो ऐपल ऐप स्टोर पर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। सभी iOS यूजर्स सुबह 11:30 बजे एक साथ इस गेम को अपडेट कर सकेंगे। इसके अलावा जो लोग सीधे वेबसाइट से APK फाइल डाउनलोड करके गेम खेलते हैं, उन्हें थोड़ा ज्यादा इंतजार करना होगा। ऑफिशियल APK लिंक दोपहर 12:30 बजे एक्टिव होगा।
BGMI New Update 4.4: प्ले स्टोर पर अपडेट न दिखे, तो ऐसे करें डाउनलोड
कई बार समय होने के बाद भी स्टोर पर अपडेट का ऑप्शन नहीं दिखता। ऐसे में आपको कुछ आसान तरीके अपनाना है। गेम का साइज बड़ा होने वाला है, इसलिए डाउनलोड शुरू करने से पहले अपने मोबाइल में 3 से 4 GB का फ्री स्टोरेज (स्पेस) जरूर चेक कर लें, ताकि डाउनलोड बीच में न अटके।
एंड्रॉयड के लिए
- अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलें।
- ऊपर कोने में दिख रही अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
- इसके बाद 'Manage apps & device' वाले ऑप्शन में जाएं।
- यहां आपको 'Updates available' की लिस्ट दिखेगी।
- उसमें BGMI मिलते ही अपडेट बटन दबा दें, डाउनलोड हो जाएगा।
iOS के लिए
- ऐपल ऐप स्टोर खोलें।
- अपने प्रोफाइल सेक्शन में जाएं।
- स्क्रीन को ऊपर से नीचे की तरफ खींचकर (Refresh) करें।
- जैसे ही नया वर्जन दिखे, उसे इंस्टॉल कर लें।


