BGMI 4.5 Update Schedule: नए अपडेट्स में Ferrari सुपरकारें और 30 जुलाई से Spider-Man मोड लाइव होगा। जानें Naruto की जादुई शक्तियां और गेम के सभी इवेंट्स का शेड्यूल।

BGMI 4.5 Update: अगर आप भी अपने फोन में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) खेलते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। गेम ने भारत में अपने 5 साल पूरे कर लिए हैं और इस खुशी में KRAFTON ने गेम का 4.5 अपडेट लाइव कर दिया है। यह कोई नॉर्मल अपडेट नहीं है। इस बार गेम के अंदर ऐसा गदर मचने वाला है जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। गेम में अब सिर्फ बंदूकों से लड़ाई नहीं होगी, बल्कि सड़कों पर Ferrari की रफ्तार दिखेगी, हवा में Spider-Man के जाले उड़ेंगे और Naruto की जादुई शक्तियों से दुश्मन ढेर होंगे। आइए जानते हैं कि इस नए अपडेट में आपको क्या-क्या नया मिलने वाला है और आपको कौन सी 5 तारीखें बिल्कुल नहीं भूलनी हैं।

सड़कों पर उतर आईं Ferrari की 4 सुपरकारें

गेम में अब आपको पुरानी गाड़ियां चलाने की जरूरत नहीं है। KRAFTON ने दुनिया की सबसे प्रीमियम कार कंपनी Ferrari के साथ हाथ मिलाया है। अब आप Erangel के मैदान में 4 चमचमाती सुपरकारों को अलग-अलग रंगों में दौड़ा सकेंगे।

ये फरारी कारें कौन सी हैं?

  • Ferrari Roma
  • Ferrari Purosangue
  • Ferrari LaFerrari
  • Ferrari SF90 XX Spider

30 जुलाई से शुरू होगा Spider-Man का असली गदर

अगर आप सुपरहीरोज के फैन हैं, तो 30 जुलाई से गेम का मजा दोगुना होने वाला है। इस दिन गेम में स्पाइडर-मैन मोड (Spider-Man: Brand New Day) लाइव हो जाएगा। आप मैप में स्पाइडर-मैन की तरह इमारतों पर चढ़ सकेंगे (Spider Climb) और हवा में जाले फेंककर एक जगह से दूसरी जगह उड़ (Web Swing) सकेंगे। गेम में आपको पीटर पार्कर का घर और स्काईलाइन प्लाजा जैसी बिल्कुल नई जगहें भी देखने को मिलेंगी, जहां उतरते ही तगड़ी लूट मिलेगी।

Naruto की जादुई शक्तियां और 'नाइन-टेल्स' से जंग

एनीमे (Anime) पसंद करने वालों के लिए Erangel और Livik मैप पूरी तरह बदल चुके हैं। अब आपको मैप के अंदर हिडन लीफ विलेज (Hidden Leaf Village), निंजा एकेडमी और रामेन की दुकान जैसी मशहूर जगहें दिखेंगी।

निंजा पॉवर

अब आप दुश्मनों पर गोली चलाने के बजाय 'रासेंगागन' (Rasengan) और 'चिदौरी' (Chidori) जैसी जादुई शक्तियों से हमला कर सकते हैं। हवा में उड़ने और तेज भागने के लिए स्पेशल 'निंजा रन' भी मिल रहा है।

टीम वर्क का असली टेस्ट

गेम में एक नया 'कुरामा डिफेंस' (Kurama Defense) इवेंट आया है। इसमें आपको दूसरे प्लेयर्स को मारना नहीं है, बल्कि पूरे सर्वर के प्लेयर्स के साथ मिलकर एक बहुत बड़े मॉन्स्टर (Nine-Tails Boss) को हराना है।

बिना पैसे खर्च किए अपग्रेड होंगे X-Suit और CarryMinati की एंट्री

अक्सर गेम में सबसे महंगे और शानदार X-Suit को अपग्रेड करने के लिए असली पैसे (UC) खर्च करने पड़ते थे। लेकिन 5वीं एनिवर्सरी पर कंपनी ने यह नियम बदल दिया है! अब आप गेम के अंदर दिए गए आसान मिशन्स को पूरा करके अपने X-Suit को बिल्कुल फ्री में टॉप लेवल तक अपग्रेड कर सकते हैं। इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के आसपास भारत के सबसे बड़े यूट्यूबर CarryMinati भी गेम में एंट्री मार रहे हैं। उनके स्पेशल डायलॉग्स (वॉयस पैक) और मजेदार इवेंट्स गेम में भौकाल मचाने वाले हैं।

BGMI 4.5 Update की 5 बड़ी तारीखें

तारीख (Date)गेम में क्या होगा लाइव? (Event Name)आपके लिए क्या है खास?
16 जुलाई 2026Naruto Mode & Ferrari Driftगेम में निंजा मोड और 4 फरारी कारें लाइव हो चुकी हैं
23 जुलाई 2026Royale Pass A20नया रॉयल पास और नारूतो थीम वाले स्पेशल WOW मैप्स
30 जुलाई 2026Spider-Man Modeगेम में स्पाइडर-मैन की एंट्री, जाले फेंकने वाली शक्तियां
15 अगस्त 2026CarryMinati Collabस्वतंत्रता दिवस पर कैरीमिनाटी का स्पेशल सरप्राइज इवेंट
7 सितंबर 2026Ferrari Event Endsफरारी कारों के इस खास इवेंट का आखिरी दिन