Main Door Lock Design: मेन डोर के लिए कौन सा स्मार्ट लॉक सबसे सुरक्षित माना जाता है? फिंगरप्रिंट और पासवर्ड लॉक में कौन सा विकल्प बेहतर है? घर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कौन से हाई-टेक लॉक चुनें? 

आप फ्लैट सिस्टम में रहते हो या फिर खुद का घर बनाकर, सुरक्षा दोनों ही स्थानों में बेहद जरूरी है। अब ताले और चाबी वाली सुरक्षा पुरानी हो चुकी है। उसके स्थान में मेन डोर को बंद रखने के लिए टेक्नोलॉजी से लेस एक से बढ़कर एक सिस्टम आ चुकी हैं। आप भी मेन डोर को मजबूती से लॉक करने के लिए ऐसे ही सिस्टम अपना सकती हैं। जो कि न सिर्फ दरवाजे को मजबूती से लॉक करेगा बल्कि यूज करना भी बेहद आसान होता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डिजिटल पासवर्ड लॉक

आप मजबूत दरवाजे को लॉक करने के लिए डिजिटल पासवर्ड लॉक का यूज कर सकते हैं। लॉक में कीपैड लगा होता है, जहां सही पासवर्ड डालने पर ही दरवाजा खुलता है। गलत पासवर्ड को अगर कई बार डाला जाए, तो मेन गेट लॉक अलर्ट या ऑटो-लॉक फीचर भी एक्टिव हो सकता है। इस तरह से कोई भी व्यक्ति दरवाजे को नहीं खोल पाएगा। 

मेन गेट के लिए स्मार्ट कार्ड लॉक

RFID कार्ड या टैग की मदद से खुलने वाले ये लॉक केवल ऑफिस के लिए बेस्ट ऑप्शन नहीं बल्कि इसे घर के मेन डोर में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कार्ड को लॉक के पास टैप करते ही डोर ओपन हो जाता है। अगर आपको सिर्फ कार्ड का ऑप्शन नहीं चाहिए, तो उसके स्थान में कार्ड, पासवर्ड और चाबी जैसे ऑप्शन भी चुने जा सकते हैं। ये पूरी तरह आपकी पसंद पर निर्भर करता है।

और पढ़ें: Health Gadgets: महिलाओं के लिए 5 स्मार्ट हेल्थ गैजेट्स, जो हर दिन रखेंगे फिटनेस पर नजर

Wi-Fi / Bluetooth स्मार्ट लॉक

आजकल टेक्नोलॉजी इतनी बढ़ चुकी है, कि दूर बैठा स्थान भी मोबाइल से सबकुछ ऑपरेट कर सकता है। आप मेन गेट को लॉक करने के लिए ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एडवांस लॉक स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाएगा और मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के बाद दरवाजे को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं, एक्सेस हिस्ट्री भी चेक की जा सकती है। 

स्मार्ट फिंगरप्रिंट डोर लॉक

स्मार्ट लॉक की बात आती है, तो फिंगरप्रिंट लॉक का इस्तेमाल किया जा सकता है। बिना चाबी की मदद से केवल रजिस्टर्ड फिंगरप्रिंट से डोर को अनलॉक कर सकते हैं। आपको इसमे मोबाइल ऐप और पासकोड की सुविधा भी मिलती है।

और पढ़ें: Cleaning Robot Under ₹5000: बाई की छुट्टी का नहीं होगा असर, घर चमकाएंगे ये स्मार्ट रोबोट