Sony LIV Subscription: प्राइम वीडियो पर सोनी लिव ऐड-ऑन लॉन्च हो गया है। क्या प्राइम मेंबर्स भारत vs न्यूजीलैंड मैच फ्री में देख सकते हैं? जानें प्लान्स और फायदे।

Sony LIV on Amazon Prime Video: भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच क्रिकेट का घमासान आज 22 अक्टूबर से शुरू हो गया है। इसी बीच अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने अपने यूजर्स को एक बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है। अमेजन ने अपने प्लेटफॉर्म पर सोनी लिव (Sony LIV) को लॉन्च कर दिया है। यानी अमेजन प्राइम वीडियो पर अब सोनी लिव का कंटेंट भी उपलब्ध है। मतलब क्रिकेट, टीवी शो और वेब सीरीज देखने के लिए एक नया ऑप्शन मिल गया है। लेकिन क्या इसका मतलब है कि प्राइम वीडियो यूजर्स बिना कोई एक्स्ट्रा पैसा दिए IND vs NZ का मैच देख पाएंगे? आइए जानते हैं ये नया फीचर क्या है, कैसे काम करता है, इसमें क्या-क्या देखने को मिलेगा और आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है...

सोनी लिव के प्राइम वीडियो पर आने से क्या सच में मैच फ्री दिखेगा?

अगर आप सोच रहे हैं कि प्राइम मेंबरशिप होने से आपको Sony LIV का एक्सेस मुफ्त में मिल जाएगा, तो ऐसा नहीं है। ये सर्विस फ्री नहीं है। प्राइम वीडियो ने इसे एक 'ऐड-ऑन' (Add-on) सब्सक्रिप्शन के तौर पर पेश किया है। इसका मतलब है कि अगर आप प्राइम वीडियो के अंदर सोनी लिव का कंटेंट जैसे लाइव क्रिकेट या शोज देखना चाहते हैं, तो सर्च और देख सकते हैं, लेकिन आपको इसके लिए पेमेंट करना हो

Sony LIV के लिए कितने पैसे देने होंगे?

भारतीय दर्शकों के लिए कंपनी ने दो खास प्लान उतारे हैं। पहला मंथली प्लान, जो ₹399 में है। वहीं, दूसरा सालाना प्लान, जो ₹1,499 में आता है। इसमें 1 साल तक सोनी लिव की सभी कंटेंट देख सकते हैं। मतलब आपको मैच देखने के लिए प्लान लेने की जरूरत पड़ेगी।

तो फिर Amazon Prime पर आने का फायदा क्या हुआ?

अब आप सोचेंगे कि जब पैसे ही देने हैं, तो हम अलग से सोनी लिव का ऐप क्यों न डाउनलोड कर लें? प्राइम के जरिए पैसे देने में फायदा क्या है? दरअसल, फायदा आपकी सहूलियत और आपके डिवाइस के स्टोरेज का है। अगर आप प्राइम के अंदर यह ऐड-ऑन लेते हैं, तो आपको ये 3 बड़े फायदे होंगे..

स्मार्ट टीवी हैंग होने की झंझट खत्म

आपको अपने फोन या स्मार्ट टीवी में दो अलग-अलग भारी ऐप्स Prime और Sony LIV रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अपने टीवी से Sony LIV ऐप डिलीट कर सकते हैं, जिससे स्पेस बचेगा और टीवी स्मूथ चलेगा।

पासवर्ड और ऐप स्विचिंग से छुटकारा

अब आपको 'मिर्जापुर' से 'KBC' पर जाने के लिए ऐप बंद करके दूसरा ऐप खोलने की जरूरत नहीं है। सब कुछ एक ही ऐप और एक ही पासवर्ड से चलेगा।

ऑफलाइन डाउनलोड्स

सफर के दौरान बिना इंटरनेट देखने के लिए दोनों प्लेटफॉर्म्स की डाउनलोडेड फिल्में और शोज आपको एक ही जगह यूनिफाइड लाइब्रेरी में मिल जाएंगे।

सोनी लिव ₹399 में क्रिकेट के अलावा और क्या-क्या मिलेगा?

लाइव स्पोर्ट्स: भारत-न्यूजीलैंड (Test, ODI, T20) सीरीज के अलावा UEFA चैंपियंस लीग, फ्रेंच ओपन और UFC के धांसू मुकाबले। हालांकि, ये उपलब्धता पर निर्भर है।

सुपरहिट वेब सीरीज: 'गुल्लक' (Gullak) और 'स्कैम' (Scam) फ्रेंचाइजी जैसी शानदार ओरिजिनल सीरीज।

डेली टीवी शोज: पूरे परिवार के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC सीजन 18), 'इंडियन आइडल 17', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'पुष्पा इम्पॉसिबल' जैसे शोज।

कई भाषाएं: ये कंटेंट हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मराठी, बंगाली और गुजराती भाषाओं में मौजूद है।

IND vs NZ मैच देखने वालों को क्या करना चाहिए?

अगर आप India vs New Zealand सीरीज देखने के लिए Sony LIV लेने की सोच रहे हैं, तो भुगतान करने से पहले ये दो बातें चेक कर लें।

क्या आपके मौजूदा सब्सक्रिप्शन में मैच शामिल है?

अगर आपके पास पहले से कोई Prime Video या Sony LIV सब्सक्रिप्शन है, तो अपने अकाउंट में उसकी शर्तें देखें। सिर्फ एक सर्विस की मेंबरशिप होने से दूसरी सेवा का कंटेंट अपने आप शामिल नहीं माना जाना चाहिए।

आपको मंथली प्लान चाहिए या सालाना?

अगर आप नियमित रूप से क्रिकेट और एंटरटेनमेंट देखते हैं, तो दोनों प्लान की कुल लागत की तुलना करें। सिर्फ एक मैच के लिए सब्सक्रिप्शन लेने से पहले यह भी देखें कि क्या कोई दूसरा वैध स्ट्रीमिंग विकल्प उपलब्ध है।