Branded AC-Fridge Sale: भीषण गर्मी के बीच ब्रांडेड AC और डबल-डोर फ्रिज पर भारी छूट मिल रही है। सैमसंग, Haier और LG जैसे बड़े ब्रांड्स के कई मॉडल हजारों रुपए सस्ते हुए हैं। ₹62,000 वाला ब्रांडेड एसी अब करीब ₹36,000 में मिल रहा है, जबकि डबल-डोर फ्रिज पर ₹47,000 तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। देखें डील्स...
Summer Sale: देशभर के ज्यादातर हिस्सों में सूरज आग उगल रहा है। यूपी के बांदा में पारा 47.6°C तक जा पहुंचा है, तो पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी लोग 46°C से ऊपर की भीषण गर्मी झेल रहे हैं। इस तपते मौसम में अगर घर का AC या फ्रिज साथ छोड़ दे, तो जीना मुहाल हो जाता है। अगर आप भी इस चिलचिलाती धूप और हीटवेव से बचने के लिए नया एयर कंडीशनर (AC) या फ्रिज लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी। अमेजन पर इस समय होम अप्लायंसेज पर 55% तक की धमाकेदार छूट मिल रही है। ब्रांडेड कंपनियों के प्रोडक्ट्स के दाम इतने कम हो गए हैं कि आप सोच भी नहीं सकते। आइए देखते हैं इस सेल की सबसे बेस्ट डील्स...

Samsung 1.5 Ton AC पर ₹25,000 से ज्यादा की सीधी बचत
अगर आप एक ऐसा एयर कंडीशनर ढूंढ रहे हैं, जो कमरे को तुरंत शिमला की ठंडी जैसा बना दे और बिजली का बिल भी कम आए, तो सैमसंग का यह मॉडल आपके लिए सबसे बेस्ट डील है। यह Samsung 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC है, जो विंड-फ्री टेक्नोलॉजी (Wind-Free Technology) के साथ आता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें से सीधी ठंडी हवा आपके चेहरे पर नहीं लगती, बल्कि पूरे कमरे में बराबर कूलिंग फैलती है। इसमें 5-इन-1 कूलिंग मोड भी है, जिसे आप गर्मी के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। इस AC की असली कीमत (MRP) ₹61,990 है, लेकिन लिमिटेड टाइम डील में इस पर 41% का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसे आप अभी मात्र ₹36,790 में अपना बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- iPhone 17 Pro पर छप्परफाड़ डिस्काउंट, देखें नया रेट
Haier के बड़े डबल-डोर फ्रिज पर 43% तक का ऑफ
गर्मी के दिनों में ठंडे पानी, बर्फ और ताजी सब्जियों के लिए एक बड़े फ्रिज की जरूरत हर घर को होती है। इस समय सेल में प्रीमियम साइड-बाय-साइड और बड़े रेफ्रिजरेटर्स पर बहुत बड़ी कटौती की गई है। Haier 602L Smart Refrigerator पर तगड़ी छूट मिल रही है। उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो बड़ा स्पेस चाहते हैं। यह 100% कन्वर्टिबल है और ब्लैक स्टील फिनिश के साथ आता है। ₹1,09,390 की भारी-भरकम एमआरपी वाला यह फ्रिज 43% छूट के बाद सिर्फ ₹61,990 में मिल रहा है। यानी आपकी जेब में सीधे ₹47,400 बचेंगे।
LG के डबल-डोर फ्रिज पर पूरे 34% का डिस्काउंट
LG 655L Side-By-Side Fridge एक स्मार्ट इन्वर्टर फ्रिज है, जिसपर 34% का ऑफ मिल रहा है। यह ₹1,10,399 की जगह मात्र ₹72,990 में मिल रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस पर ग्राहकों को ₹3,000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट कूपन भी मिल रहा है, जिसे आप प्रोडक्ट पेज पर जाकर तुरंत अप्लाई कर सकते हैं।
एक्स्ट्रा कूपन और बैंक डिस्काउंट का ऐसे उठाएं लाभ
कूपन डिस्काउंट
फ्रिज और एसी के नीचे आपको पीले रंग का 'Save with Coupon' का एक बॉक्स दिखाई देगा। उस पर टिक मार्क जरूर करें, जिससे आपको तुरंत ₹3,000 तक की अतिरिक्त छूट मिल जाएगी।
बैंक कार्ड ऑफर्स
पेमेंट के समय एसबीआई क्रेडिट कार्ड (SBI Credit Card) या अमेजन पे आईसीआईसीआई कार्ड (Amazon Pay ICICI Card) का इस्तेमाल करने पर आपको 5% तक का तुरंत कैशबैक या एक्स्ट्रा फ्लैट डिस्काउंट मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Amazon Summer Deal: ₹8000 वाला इंडक्शन सिर्फ ₹3700 में, इन 5 पर 52% तक की छूट!
