MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Technology
  • Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण ऑनलाइन देखने के लिए सबसे अच्छा ऐप कौन सा है?

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण ऑनलाइन देखने के लिए सबसे अच्छा ऐप कौन सा है?

Best App to Watch Solar Eclipse 2026: 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसमें सूर्य “रिंग ऑफ फायर” की तरह दिखाई देगा। जानें यह ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं, लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें और ऑनलाइन देखने के लिए सबसे अच्छा ऐप कौन सा है।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Feb 16 2026, 02:56 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को कब शुरू होगा?
Image Credit : Getty

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को कब शुरू होगा?

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, मंगलवार को लगने जा रहा है। इस बार का ग्रहण खास इसलिए है क्योंकि इसमें सूर्य “रिंग ऑफ फायर” यानी चमकती हुई अंगूठी की तरह नजर आएगा। वैज्ञानिक भाषा में इसे कंकणाकृति सूर्य ग्रहण कहा जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान चंद्रमा सूर्य के लगभग 96% हिस्से को ढक लेगा। कुछ मिनटों के लिए आसमान में ऐसा नजारा बनेगा, जो बहुत ही दुर्लभ माना जाता है। यही वजह है कि दुनियाभर के खगोल वैज्ञानिक इस इवेंट को लेकर उत्साहित हैं। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण रात 03:27 बजे शुरू होकर सुबह 07:58 बजे तक रहेगा।

DID YOU
KNOW
?
सूर्य ग्रहण 2026
17 फरवरी 2026 को साल का पहला वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जो अंटार्कटिका में ‘रिंग ऑफ फायर’की तरह दिखेगा। यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।
25
17 फरवरी का सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा, भारत में दिखेगा या नहीं?
Image Credit : Getty

17 फरवरी का सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा, भारत में दिखेगा या नहीं?

17 फरवरी को लगने वाले सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों के मन में यह सवाल है कि भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा या नहीं? तो इसका जवाब है नहीं। यह ग्रहण भारत में कहीं भी नजर नहीं आएगा। हालांकि, यह नामीबिया, तंजानिया, बोत्सवाना, लेसोथो, मेडागास्कर, दक्षिण अर्जेंटीना, चिली, अंटार्कटिका, मोजाम्बिक, जाम्बिया और जिम्बाब्वे के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण का सूतक काल आमतौर पर 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। जहां-जहां ग्रहण दिखाई देगा, वहीं पर सूतक काल मान्य होगा। भारत में इसके धार्मिक नियम लागू नहीं होंगे।

35
सूर्य ग्रहण ऑनलाइन देखने के लिए सबसे अच्छा ऐप कौन सा है?
Image Credit : Getty

सूर्य ग्रहण ऑनलाइन देखने के लिए सबसे अच्छा ऐप कौन सा है?

अगर आप भारत में रहते हुए भी इस खगोलीय घटना को देखना चाहते हैं, तो आपके लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सबसे बेहतर विकल्प है।

  • SkySafari 7 Pro: यह ऐप 3D व्यू, लाइव ट्रैकिंग और रियल टाइम अपडेट देता है। ग्रहण की स्थिति, टाइमिंग और मूवमेंट आप आसानी से देख सकते हैं।
  • NASA Eclipse Explorer: नासा की वेबसाइट और टूल्स के जरिए आप ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
  • Sky Guide: यह भी एक लोकप्रिय ऐप है जो आसमान में ग्रह-नक्षत्रों की सटीक जानकारी देता है।

इन ऐप्स की मदद से आप घर बैठे मोबाइल पर सूर्य ग्रहण का लाइव अनुभव ले सकते हैं।

45
NASA की वेबसाइट से कैसे देखें लाइव सूर्य ग्रहण?
Image Credit : Getty

NASA की वेबसाइट से कैसे देखें लाइव सूर्य ग्रहण?

अगर आप किसी ऐप को डाउनलोड नहीं करना चाहते, तो सीधे नासा की आधिकारिक वेबसाइट www.nasa.gov पर जाकर भी 17 फरवरी को लगने वाले सूर्य ग्रहण की लाइव कवरेज देख सकते हैं। नासा आमतौर पर ऐसे खगोलीय इवेंट्स की लाइव स्ट्रीमिंग करता है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्पेस वेबसाइट्स भी इस ग्रहण का प्रसारण करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 2 मिनट 20 सेकंड तक सूर्य का 96% हिस्सा चंद्रमा से ढका रहेगा। यही वह समय होगा जब “रिंग ऑफ फायर” का अद्भुत दृश्य दिखाई देगा।

55
खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास है 17 फरवरी 2026 का सूर्य ग्रहण
Image Credit : meta ai

खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास है 17 फरवरी 2026 का सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण 2026 खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। भले ही भारत में यह दिखाई न दे, लेकिन डिजिटल युग में अब आप इसे आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं। अगर आप भी इस अनोखे “रिंग ऑफ फायर” को मिस नहीं करना चाहते, तो ऊपर बताए गए ऐप्स या नासा की वेबसाइट पर समय से पहले लॉगिन जरूर करें।

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
सूर्य ग्रहण
तकनीकी खबरें

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Apple iPhone 17e Price: जानें कितनी होगी एप्पल 17e की कीमत? जानें क्या होगा इसमें खास...
Recommended image2
SIM Swap Fraud: एक गलती और मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कैसे बचें
Recommended image3
Valentine Scam Alert! प्यार के नाम पर लग सकता है चूना? ये 5 गलतियां न करें
Recommended image4
AI से बना वीडियो अब नहीं चलेगा! सरकार ने कस दिया शिकंजा, जानिए नए नियम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved