Math learning apps: कोविड-19 के बाद ऑनलाइन पढ़ाई का चलन बढ़ा है। अगर आपका बच्चा मैथ्स में कमजोर है, तो ये 5 बेहतरीन मैथ्स ऐप्स 2 से 16 साल के बच्चों के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। आसानी से फार्मूला और इक्वेशन समझें, खेल-खेल में सीखें।

Best Math's Apps for student: कोविड-19 के बाद से पढ़ाई का तरीका भी बदल गया है। स्कूल की बजाय क्लास ऑनलाइन होने लगी है। अब किताबों से ज्यादा बच्चे ऑनलाइन टूल्स की तलाश करते हैं, जो उन्हें आसानी से चीजें समझा सकें। अगर किसी सब्जेक्ट में बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत आती है तो वह मैथ्स है। फॉर्मूला और इक्वेशन के साथ इसे समझना आसान नहीं है। ऐसे में आपका बच्चा भी मैथ्स में कमजोर है तो आज हम आपको उन 5 एप्स के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल कर मैथ्स पढ़ी जा सकती है। खास बात है कि इनका इस्तेमाल 2 साल से 16 साल तक के बच्चे कर सकते हैं।

Prodigy Math

यदि बच्चा छोटा है और उसे खेल-खेल में मैथ सिखाना चाहते हैं तो इस एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक तरह का करिकुलम बेस्ड फैंटसी गेम है, जो 1 से 8वीं क्लास के तक के बच्चों के लिए 1500+ स्किल्स कवर करता है। यहां पर सवाल हल करने पर लेवल अप होता जाता है। ये एप स्टोर, गूगल प्ले आदि में उपलब्ध है। वैसे तो ये एप प्रश्न, इन गेम वीडियो के लिए फ्री है। हालांकि एडवांस फीचर्स को एक्सप्लोर करने के लिए प्रीमियम मेंबरशिप लेना पड़ सकता है। 

ये भी पढ़ें- OLX के अलावा भारत में पॉपुलर ये 5 प्लेटफॉर्म्स, जहां बेच सकते हैं पुराना सामान !

DoodleMaths

डूडल मैथ्स दुनियाभर में पसंद किया जाने वाला एप है। ये बिल्कुल पर्सनल टीचर की तरह बिहेव करता है। ये 4-14 साल की उम्र की बच्चों के लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। यहां पर 7 डे एक्टिविटी मिलती है, जहां से स्ट्रेंथ और वीक प्वाइंट के बारे में पता लगाया जा सकता है। ये एप गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर उपलब्ध है। हालांकि, ये एप फ्री नहीं है यहां पर कुछ दिनों के ट्रायल के बाद मेंबरशिप लेनी पड़ सकती है। 

ये भी पढ़ें- Cookware Set: कढ़ाई से तवा तक सबकुछ ₹1100 में ! यहां देखें अभी तक के बेस्ट ऑफर

CK-12

ये एप खासतौर पर 4 साल से 18 साल तक बच्चों के लिए तैयार किया गया है। जहां पर मैथ्स के अलावा साइंस कॉन्सेप्ट को टेक्स्ट, वीडियो, फोटो, क्विज और एक्सपेरिमेंट के जरिए समझा जाता है। खास बात है कि ये एप पूरी तरह से फ्री है।

Buzzmath

जो बच्चे बेसिक से प्रो लेवल की मैथ्स सीखना चाहते हैं वह इस एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप पर तीन लेवल दिए गए हैं। जहां 6-7 साल की उम्र तक बेसिक मैथ्स, 8-11 साल तक नॉलेज बढ़ाना और 12-16 की उम्र के बच्चों के लिए मैथ्स मिशन रखा जाता है। हालांकि इसका इस्तेमाल करने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

Math Learning Center

बेसिक से प्रो लेवल की मैथ्स सिखाने के लिए इस एप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां पर फ्लैश कार्ड और वर्कशीट्स समेत कई ऑप्शन मिलते हैं। खास बात है कि ये पूरी तरह से फ्री है। 

डिस्क्लेमर- यहां पर दी गई सभी जानकारी इंटरनेट से ली गई है। एशियानेट हिंदी इसका किसी भी प्रकार का दावा नहीं करता। कोई भी पेमेंट करने से पूर्व कृपया आधिकारिक वेबसाइट अवश्य जांच लें।