Google वॉलेट एक सिक्योर और प्राइवेट डिजिटल वॉलेट है। इसमें यूजर्स को ऐप शेयर किए पेमेंट कार्ड, पास, टिकट और आईडी को सिक्योर रखता है। जरुरत पड़ने पर आप इसका इस्तेमाल आराम से कर सकते है। गूगल वॉलेट ऐप को 2011 में लॉन्च किया गया था। 

टेक डेस्क. गूगल ने भारत में अपना डिजिटल वॉलेट ऐप लॉन्च किया है। इसका नाम Google Wallet है। ये गूगल पे से बिल्कुल अलग है। इसमें आप अपनी निजी जानकारी जैसे लॉयल्टी कार्ड और दूसरी आईडी को स्टोर कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इसके लॉन्च होने से गूगल पे पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Google वॉलेट गूगल पे से बिल्कुल अलग

Google वॉलेट एक सिक्योर और प्राइवेट डिजिटल वॉलेट है। इसमें यूजर्स को ऐप शेयर किए पेमेंट कार्ड, पास, टिकट और आईडी को सिक्योर रखता है। जरुरत पड़ने पर आप इसका इस्तेमाल आराम से कर सकते है। वहीं गूगल पे यूजर्स को डिजिटल पेमेंट करने की सुविधा देता है। इससे यूजर्स अपने दोस्तों, परिजनों को ऑनलाइन यूपीआई और कॉन्टैक्ट नंबर पर सीधे पेमेंट कर सकते है। वहीं, दुकानों पर क्यू आर स्कैन कर ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है।

ऐसे करें गूगल वॉलेट का यूज

गूगल वॉलेट ऐप भारत में सभी पिक्सल स्मार्टफोन में इंस्टॉल रहेगा। जबकि दूसरे एंड्राइड यूजर्स को अलग से ये प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके इस्तेमाल अपने कार्ड की डिटेल स्टोर करने के लिए कर सकते हैं । इस ऐप के लिए कंपनी ने पीवीआर आईनॉक्स, फ्लिपकार्ट, एयर इंडिया, शॉपर्स स्टॉप और Ixigo के साथ साझेदारी की है।

जानें गूगल पे का इतिहास

गूगल वॉलेट ऐप को 2011 में लॉन्च किया गया था। फिर गूगल पे बनाने के लिए एंड्राइड पे के साथ विलय किया गया। हालांकि गूगल ने UPI पेमेंट्स के लिए गूगल तेज नाम से अलग से ऐप लाया था, लेकिन बाद में इसे गूगल पे दोबारा लॉन्च किया गया। गूगल ने साल 2022 में अपने वर्ल्ड गूगल पे ऐप का नाम बदलकर गूगल वॉलेट किया था। 

यह भी पढ़ें…

कितना खास Apple का सबसे पतला एयर पैड? खूबियां बना देगी दीवाना, जानें कीमत

जल्द ही ही शुरू होगी BSNL की 4G सर्विस, इंटरनेट चलेगा बिना रुकावट, जानें प्लान