Krishna Janmashtami 2025 decoration: श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के अवसर पर अपने घर को मथुरा जैसा सुंदर और पवित्र लुक देने के लिए बेहतर सजावट के स्मार्ट और एस्थेटिक गैजेट्स की लिस्ट जानें। 

Krishna Janmashtami 2025: देशभर में नंदगोपाल के आगमन की तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही हैं। आप भी हर घर सजाते हैं लेकिन इस बार काम के चलते कुछ खरीद नहीं पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। जरूरी नहीं है कि हमेशा हार्ड वर्क से काम लिया जाए, आप थोड़ा स्मार्ट तरीका अपनाते हुए ऐसे गैजेट खरीद सकते हैं जो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को खास बनाने के साथ एस्थेटिक लुक देंगे। आज हम आपको 5 चीजों की लिस्ट बताएंगे, जो घर को बिल्कुल मथुरा जैसे सुंदर लुक देगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

3D राधा कृष्णा लैंप

थ्री डी वर्क आजकल बहुत पॉपुलर हो रहा है। आप भी झांकी के लिए कुछ नहीं खरीद पाएं हैं तो इसे चुन सकते हैं। रंग-बिरंगी लाइटों के साथ राधा-कृष्ण मूर्ति घर को जादुई बना देगी। आप नजदीकी बाजार से 500 रुपए से 2000 रुपए तक इसे खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Janmashtami Bhog: जन्माष्टमी मखाना-गरी पाग बनाते समय रखें 4 सावधानियां, स्वादिष्ट बनेगा भोग

बांसुरी के साथ श्रीकृष्ण मूर्ति

जन्माष्टमी में श्रीकृष्ण की मूर्ति अवश्य खरीदी जाती है। यदि आप भी उसी की तलाश में हैं तो इसे चुन सकते हैं। आजकल फ्लूट चार्म और LED कॉम्बिनेशन खूब पसंद किया जा रहा है। ये किसी भी नजदीकी बाजार में आराम से मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर क्यों फोड़ते हैं मटकी, कैसे शुरू हुई ये परंपरा?

लड्डू गोपाल का झूला विद लाइट

जन्माष्टमी में लड्डू गोपाल का झूला भी खरीदा जाता है। ज्यादातर लोग इसे खुद ही बनाना पसंद करते हैं लेकिन आप बाजार से एक से बढ़कर झूल खरीद सकते हैं। आजकल LED लाइट संग इन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।

इलेक्ट्रिक अगरबत्ती दीया

लड्डू गोपाल के सामने दीया और अगरबत्ती जलाई जाती है। इन दिनों इलेक्ट्रिक दीया बहुत चलन में है। ये बड़े से कलश के आकार में आता है, जिसमें लाइट्स लगी होती हैं। ये झांकी को सुंदर लुक देने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

राधा-कृष्ण डिजिटल फोटो फ्रेम

अगर ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहते हैं तो डिजिटल फोटो फ्रेम चुन सकते हैं। ये जन्माष्टमी के अलावा होम डेकोरेशन में भी इस्तेमाल किया जाता है। ये किसी भी गिफ्ट शॉप या फिर होम डेकोर की दुकान पर मिल जाएगा।

डिस्क्लेमर- यहां प्रदान की गई सभी जानकारी इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। एशियानेट हिंदी इसके सत्यापन या पुष्टि की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।