सैमसंग गैलेक्सी एक अनपैक्ड इवेंट को होस्ट करने की प्लानिंग कर रही है। 26 जुलाई को कंपनी अपना फोल्डेबल फोन एक पब्लिक इवेंट में पेश कर सकती है। इसके बाद 11 अगस्त से फोन ऑफिशियल उपलब्ध हो सकता है।
मुफ्त में स्मार्ट टीवी पाने के लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फ्री टीवी बुक करना होगा। शुरुआत के 5 लाख लोगों को 55 इंच का स्मार्ट टीवी बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा।
BSNL ने एंटरटेनमेंट का तड़का लगा दिया है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा एंटरटेनमेंट पैक लेकर आई है, जिसमें कम पैसे में ही एक साथ कई ओटीटी प्लेटफॉर्म का लुत्फ उठाने का मौका मिल रहा है।
तीन साल पहले 2020 में गूगल ने कहा था कि जल्द ही कुछ अकाउंट्स में स्टोर कंटेंट हटा दिए जाएंगे। हालांकि, तब अकाउंट को डिलीट न करने की बात कही गई थी। अब गूगल ने अपनी पॉलिसी को अपडेट कर दिया है और अकाउंट डिलीट करने का ऐलान कर दिया है।
गूगल इंडिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से पूछा है कि भारत में आम को अलग-अलग भाषा में क्या कहा जाता है? क्विज में लोगों से आम शब्द का सही भाषा में मिलान करने को कहा गया है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्टफोन यूजर CEIR वेबसाइट या KYM यानी नो योर मोबाइल ऐप से अपना खोया फोन ब्लॉक कर सकते हैं।
ग्लोबल लेवल पर वोडाफोन में मौजूदा समय में एक लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं। भारत में कंपनी आइडिया के साथ मिलकर काम करती है। यहां भी कंपनी नुकसान में चल रही है। छंटनी का असर भारत पर भी पड़ सकता है।
इस फोन की बैटरी 5000 एमएएच की है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर और एंड्रॉइड 13 का सपोर्ट भी मिल रहा है। स्मार्टफोन 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
मोटोरोला का दावा है कि, Motorola Edge 40 फोन IP68 रेटिंग वाला सबसे पतला 5G स्मार्टफोन है। 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले की सुविधा वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इसका रियर कैमरा इस सेगमेंट में दूसरे किसी फोन से बड़ा अपर्चर वाला माना जाता है।
इस साल की शुरुआत में ही अमेजन की तरफ से बताया गया था कि करीब 18,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा। नवंबर, 2022 में भी एक रिपोर्ट आई थी कि अमेजन ग्लोबल लेवल पर छंटनी का प्लान कर रहा है। इंडिया में भी कई जॉब पर संकट है।