संवाद ऐप ने डीआरडीओ का ट्रस्ट एस्युरेंस लेवल 4 (TAL-4) क्लियर कर लिया है। इससे पहले इस ऐप को वॉट्सऐप का अल्टरनेटिव माना जा रहा है। सरकार इस ऐप आम लोगों के लिए कब जारी करेगी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

टेक डेस्क. संवाद ऐप ने डीआरडीओ का सिक्योरिटी टेस्ट पास कर लिया है। इसने ट्रस्ट एस्युरेंस लेवल 4 (TAL-4) क्लियर कर लिया है। इसे एंड्राइड और आईफोन यूजर दोनों में इस्तेमाल किया जा सकेगा। डीआरडीओ ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले से इस ऐप को वॉट्सऐप का अल्टरनेटिव माना जा रहा है। क्योंकि इस ऐप के फीचर्स वॉट्सऐप से मिलते-जुलते है। इसी वजह से यह ऐप चर्चाओं में भी रहा था। अब इस ऐप की लॉन्चिंग की प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।

Scroll to load tweet…

ऐसे कर सकते है यूज

संवाद ऐप के वर्जन को CDoT की वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते है। इसके बाद यूजर को साइनअप करना होगा। इसके लिए यूजर को ईमेल ऐड्रेस, डिपार्टमेंट, ग्रुप, ऑरर्गेनाइजेशन, लोकेशन और डिटेल्स एंटर करनी होगी। फिलहाल इस ऐप को आम लोगों के लिए लॉन्च नहीं हुआ है। सरकार इस ऐप आम लोगों के लिए कब जारी करेगी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

संवाद ऐप के फीचर्स

संवाद ऐप को वॉट्सऐप का अल्टरनेटिव माना जा रहा है। CDoT की वेबसाइट के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म पर इंक्रीप्टेड और ग्रुप चैट कर सकता है। इसमें कॉलिंग का भी ऑप्शन है। इसमें वॉट्सऐप की तरह स्टेटस भी लगा सकते है। इसके साथ इस पर इमेज, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स, कॉन्टैक्ट, लोकेशन और डिटेल्स शेयर कर सकते है। इस पर वॉट्सऐप की तरह और भी फीचर्स मिलेंगे।

यह भी पढ़ें…

Apple के हर प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त डिस्काउंट, बेहद सस्ते में खरीदें iPhone, AirPods

BSNL जल्द ही शुरू करेगा 4जी सर्विस, जानें किन शहरों में कब से मिलेगी ये सुविधा