Old clothes selling apps online: पुराने कपड़ों को आसानी से बेचने के लिए 5 वेबसाइट्स और ऐप्स की लिस्ट। जानिए कैसे आप पुराने कपड़ों को ऑनलाइन बेचकर घर बैठे अच्छी कमाई कर सकते हैं।
Best apps for selling old clothes: हर किसी की अलमारी में ऐसे कपड़े जरूर होते हैं, जिसे खरीदते तो हैं लेकिन पहनते नहीं है। धीरे-धीरे फैशन-ट्रेंड बदलने पर ये पुराने होते जाते हैं और वे अलमारी के एक कोने में रखे रहते हैं। यदि आप भी पुराने कपड़ों से परेशान हो चुके हैं और इनके लिए जुगाड़ ढूंढ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। आज हम आपको उन 5 वेबसाइट-एप की लिस्ट बताएंगे, जहां ओल्ड क्लॉथ बेचकर अच्छी-खासी कमाई की जा सकती है। तो चलिए जानते हैं पुराने कपड़े बेचने वाली साइट और एप्स के बारे में विस्तार से।
FreeUp
पहले नंबर पर भारत की सबसे बड़े बाइंग-सेलिंग वेबसाइट का नाम फ्रीअप है। यहां पर पुराने कपड़ों के साथ अन्य चीजों को भी बेचा और खरीदा जा सकता है। इसे इस्तेमाल करना आसान है। यहां पर कपड़ों की फोटो के साथ डिस्क्रिप्शन डालें और इसे क्लोथिंग कैटेगरी में लिस्ट कर दें। ये वेबसाइट होम पिकअप सर्विस और कोरियर की सुविधा भी देती है। पेमेंट से जुड़ी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- प्रोग्रामिंग से लेकर गेमिंग तक, स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट हैं ये 5 लैपटॉप
Tooused
ये एप भी पुरानी चीजें बेचने और खरीदने के लिए बना है। अगर आप फैशन लवर हैं तो इसे एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर कपड़ों के साथ पुरानी एक्सेसरीज, हाउस होल्ड आइटम भी खरीदे-बेचे जा सकते हैं। यदि आप कपड़े सेल करना चाहते हैं तो क्लोथ कैटगरी चुनें, फ्री पिकअप शेड्यूल करें। इससे इतर, रिटर्न और कैशबैक से जुड़ी जानकारी साइट पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Google Pixel 10 Series तहलका मचाने को तैयार, फीचर-कैमरा से कीमत तक, जानें क्या कुछ होगा खास?
Facebook Marketplace
फेसबुक मार्केट प्लेस को इस्तेमाल करने के लिए अलग से कोई एप डाउनलोड नहीं करना पड़ता है, ये फेसबुक के अंदर होता है। जहां से लोग सामान खरीद और बेच सकते हैं। सबसे पहले फेसबुक खोलें और मार्केटप्लेस आइकन पर क्लिक करें। यदि आप कुछ सेल करना चाहते हैं तो Create New Listing में जाकर प्रोडक्ट की कीमत, डिस्क्रिप्शन और कीमत डालकर लिस्टिंग कर सकते हैं।
eBay India
eBay दुनिया का पॉपुलर सेलिंग मार्केट प्लेस हैं। जहां पर चीजों को खरीदा और बेचा जा सकता है। ये भारत में भी उपलब्ध है। यहां पर इंटरनेशनल खरीददार से संपर्क कर सकते हैं। अगर पुराने कपड़े लिस्ट कर रहे हैं तो ऑक्शन और फिक्स प्राइस लिस्टिंग का ऑप्शन मिलता है। पेमेंट के लिए ebay कैश ऑन डिलीवरी के साथ पेमेंट वॉलेट या बैंक अकाउंट लिंक की सुविधा भी देता है। इसके अलावा यदि आपका प्रोडक्ट कोई खरीदता है तो शिपिंग की जिम्मेदारी eBay लेता है।
Desi Thrift
Desi Thrift भी पॉपलुर थ्रिफ्ट स्टोर है। जहां पर पुराने कपड़ों, एक्सेसरीज, किताबों और हाउस होल्ड से जुड़ी चीजों को खरीदा और बेचा जा सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल साइट विजिट कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर- यहां पर दी गई सभी जानकारी इंटरनेट से ली की गई है। एशियानेट हिंदी इसका किसी भी प्रकार का दावा नहीं करता। कुछ भी खरीदने या बेचने से पूर्व कृपया आधिकारिक वेबसाइट अवश्य जांच लें।
