- Home
- Technology
- Train Ticket Confirmed or Not: ट्रेन में सीट मिलेगी या वेटिंग में अटकेंगे? ये App पहले ही कर देगा अलर्ट
Train Ticket Confirmed or Not: ट्रेन में सीट मिलेगी या वेटिंग में अटकेंगे? ये App पहले ही कर देगा अलर्ट
Train Ticket Confirmation Prediction: ट्रेन टिकट बुक करते समय सबसे बड़ा डर क्या होता है? यही कि टिकट कंफर्म होगी या वेटिंग में ही अटकी रहेगी। अब रेलवे ने इसी का तोड़ निकाला है, जिससे पहले ही पता चल जाएगा टिकट कंफर्म होगी या नहीं? जानिए कैसे…

रेलवे का यह फीचर क्या है?
ट्रेन का चार्ट तैयार होने पर जब पता चलता है कि आपकी वेटिंग टिकट कंफर्म नहीं हुई, तो मूड और प्लान दोनों ही चौपट हो जाते हैं, टेंशन अलग से होती है। अब इसी टेंशन को कम करने के लिए रेलवे एक ऐसा फीचर लेकर आया है, जो टिकट बुक करने से पहले ही अंदाजा बता देता है कि आपकी सीट कंफर्म होने की कितनी संभावना है।

AI बताएगा ट्रेन में सीट मिलेगी या नहीं
रेल मंत्रालय ने हाल ही में नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम RailOne है। यह ऐप सिर्फ टिकट बुकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा इसके AI बेस्ड वेटिंग प्रेडिक्शन फीचर की हो रही है। जब आप टिकट बुक करते हैं, तो यह ऐप बताता है कि आपकी वेटिंग टिकट कन्फर्म होने के कितने चांस हैं। पहले यह अनुमान करीब 53% तक सही माना जाता था, लेकिन अब इसकी सटीकता बढ़कर लगभग 94% तक पहुंच गई है। यानी अब यात्रियों को पहले से बेहतर अंदाजा मिल सकता है कि टिकट कंफर्म होगी या नहीं।
ट्रेन पैसेंजर्स को इससे क्या फायदा होगा?
मान लीजिए आप दिल्ली से मुंबई या पटना से दिल्ली जैसी भीड़ वाली ट्रेन में टिकट बुक कर रहे हैं। अगर ऐप पहले ही दिखा दे कि कंफर्मेशन चांस बहुत कम है, तो आप दूसरी ट्रेन, दूसरी तारीख या दूसरा ट्रैवल ऑप्शन चुन सकते हैं। इससे आखिरी समय की परेशानी कम होगी, पैसे और समय दोनों बचेंगे, सफर की प्लानिंग आसान होगी और फालतू वेटिंग टिकट लेने से बच सकते हैं।
RailOne ऐप में क्या-क्या कर सकते हैं?
- रिजर्वेशन टिकट बुक
- जनरल टिकट ऑनलाइन खरीदना
- प्लेटफॉर्म टिकट लेना
- ट्रेन का लाइव लोकेशन चेक करना
- ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना
- रेल मदद हेल्पलाइन एक्सेस करना
रेलवन ऐप से जनरल टिकट लेने पर डिस्काउंट
सबसे दिलचस्प बात ये है कि जनरल टिकट ऑनलाइन बुक करने पर यात्रियों को 3% तक की छूट भी मिल रही है। मतलब प्लेटफॉर्म पर बिना किसी लाइन, किचकिच के आप जनरल टिकट घर बैठे बुक कर सकते हैं और छूट भी पा सकते हैं। इतना ही नहीं इससे प्लेटफॉर्म टिकट लेना भी काफी आसान हो गया है।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

