WhatsApp Safety Tips: भूकंप जैसी आपदा में वॉट्सऐप की 5 जरूरी सेटिंग्स आपकी जान बचा सकती हैं। इससे मदद पाने में आसानी हो सकती है और फैमिली से कॉन्टैक्ट भी जल्दी बनता है।

WhatsApp Settings for Emergency Safety: वेनेजुएला में आए ताकतवर भूकंप ने एक बार फिर याद दिला दिया है कि आपदा कभी भी और कहीं भी आ सकती है। ऐसे समय में लोग सबसे पहले अपनी फैमिली और दोस्तों से संपर्क करने की कोशिश करते हैं। लेकिन अक्सर नेटवर्क जाम हो जाता है, कॉल नहीं लगती और घबराहट बढ़ जाती है। ऐसे हालात में आपके फोन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp) बड़ी मदद कर सकता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि वॉट्सऐप में कुछ ऐसे फीचर्स हैं, जो इमरजेंसी के समय आपके काम आ सकते हैं। अगर आपने अभी तक 5 सेटिंग्स ऑन नहीं की हैं, तो तुरंत कर लें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Live Location: आपकी लोकेशन सीधे परिवार तक पहुंच जाएगी

भूकंप, बाढ़ या किसी भी आपदा में सबसे बड़ा सवाल होता है, 'आप कहां हैं?' वॉट्सऐप का लाइव लोकेशन फीचर आपकी रियल टाइम लोकेशन परिवार या दोस्तों तक पहुंचाता रहता है। अगर आप किसी सुरक्षित जगह पहुंच गए हैं या कहीं फंस गए हैं, तो सामने वाला आपकी लोकेशन देख सकता है।

कैसे ऑन करें?

  • WhatsApp Chat खोलें।
  • अटैचमेंट (Attachment) पर टैप करें और लोकेशन चुनें।
  • 'Share Live Location' पर क्लिक करें।
  • समय चुनकर सेंड कर दें।

Emergency Group: मुश्किल समय में सबसे काम की चीज

अक्सर संकट के समय एक ही बात अलग-अलग लोगों को बताने में समय बर्बाद होता है। इसके लिए फैमिली का एक इमरजेंसी वॉट्सऐप ग्रुप (Emergency WhatsApp Group) बनाएं, जिसमें सिर्फ जरूरी मेंबर्स हों। इस ग्रुप में आप अपनी लोकेशन भेज सकते हैं, जरूरी अपडेट दे सकते हैं, मदद मांग सकते हैं और सभी को एक साथ जानकारी दे सकते हैं। यह छोटी सी तैयारी बड़े संकट में बहुत काम आ सकती है।

Auto Download बंद रखें, बैटरी और डेटा दोनों बचेंगे

आपदा के दौरान मोबाइल की बैटरी सबसे कीमती चीज बन जाती है। अगर वॉट्सऐप हर फोटो, वीडियो और फाइल अपने आप डाउनलोड करता रहेगा, तो बैटरी और इंटरनेट दोनों जल्दी खत्म हो सकते हैं।

Auto Download कैसे बंद करें?

  • वॉट्सऐप सेटिंग्स में जाएं।
  • Storage and Data खोलें।
  • Media Auto Download ऑप्शन चुनें।
  • सभी ऑप्शन बंद कर दें।
  • इससे आपका फोन ज्यादा देर तक चालू रह सकता है।

टाइप करने के बजाय 'Voice Notes' का इस्तेमाल करें

भूकंप के बाद इंटरनेट बहुत धीमा हो जाता है। ऐसी स्थिति में नॉर्मल कॉल या वीडियो कॉल कभी नहीं लगेगी। टेक्स्ट मैसेज टाइप करने में भी समय बर्बाद होता है। वॉट्सऐप का 'वॉइस नोट' (माइकर बटन दबाकर बोलना) बहुत ही कम बैंडविड्थ यानी एकदम स्लो इंटरनेट पर भी सामने वाले तक पहुंच जाता है। मलबे जैसी जगह पर फंसे होने पर यह बेस्ट टूल है।

WhatsApp Proxy सेटिंग

अगर मुख्य मोबाइल टावर गिर जाएं और इंटरनेट पूरी तरह बंद हो जाए, तब भी आप अपनों से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वॉट्सऐप की Settings > Storage and Data > Proxy पर जाएं। आपदा के समय कई वॉलंटियर और संस्थाएं फ्री प्रॉक्सी सर्वर एक्टिव कर देती हैं। इसे ऑन करके आप बिना एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन के भी जरूरी मैसेज भेज सकते हैं।