इंस्टाग्राम पर बग के चलते विराट कोहली और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को नुकसान हुआ है। इनके लाखों फॉलोअर घट गए हैं। इंस्टाग्राम ने बग की समस्या का हल कर लिया है और यूजर्स को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है।

नई दिल्ली। इंस्टाग्राम पर बग के चलते क्रिकेटर विराट कोहली और फुलबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बड़ा नुकसान हुआ है। इनके लाखों फॉलोअर घट गए हैं। इंस्टाग्राम यूजर्स को 31 अक्टूबर को बग के चलते परेशानी हुई थी। वे अपने अकाउंट तक नहीं पहुंच पाए थे और उनके फॉलोअर्स घट गए थे। इस बग को अब ठीक कर दिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बग के चलते कई यूजर्स के अकाउंट सस्पेंड हो गए थे। उन्हें 31 अक्टूबर, 2022 को मैसेज मिला कि आपका अकाउंट सस्पेंड हो गया है। एप्पल आईफोन यूजर्स को भी बग के चलते दिक्कत हुई थी। कई यूजर्स ने शिकायत किया है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट क्रैश हो गए। इसके साथ ही उनके फॉलोअर्स भी घट गए थे। 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं। बग के चलते उनके करीब 30 लाख फॉलोअर्स घट गए। रोनाल्डो के फॉलोअर्स की संख्या अब 493 मिलियन है। विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय हैं। बग से उनके फॉलोअर्स की संख्या भी कम हो गई। अब उनके फॉलोअर्स की संख्या 221 मिलियन है।

इंस्टाग्राम से हटा दिया गया है बग
इंस्टाग्राम से बग को हटा दिया गया है। इंस्टाग्राम ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि हमने बग की समस्या का हल कर लिया है। यह दुनिया के विभिन्न हिस्सों में लोगों को अपने अकाउंट तक पहुंचने में समस्या पैदा कर रहा था। इसके चलते कुछ लोगों फॉलोअर्स की संख्या में बदलाव हुआ है। इसके लिए हमें खेद है। इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी ने भी ट्वीट कर बग के चलते यूजर्स को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है।

यह भी पढ़ें- Elon Musk का नया फरमान, Twitter के कर्मचारियों से 12 घंटे की शिफ्ट में सातों दिन करवाएंगे काम

मेटा ने अभी तक नहीं बताया है कि इंस्टाग्राम पर बग की परेशानी क्यों आई। यह एक महीने में दूसरी बार है जब मेटा के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया कंपनियों में ऐसी परेशानी आई है। कुछ दिनों पहले व्हाट्सएप भी कई देशों में डाउन हो गया था। इस दौरान लोगों को व्हाट्सएप मैसेज नहीं मिला था।

यह भी पढ़ें- SWOTT ने लॉन्च किया स्वेटप्रूफ ब्लूटूथ नेकबैंड Neckon-101, 40 मिनट की फुल चार्जिंग पर 30 घंटे तक चलेगा