वीवो ने Y500 4G फोन लॉन्च किया है, जिसकी मुख्य खूबी 8,100mAh की विशाल बैटरी है। यह 44W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोन नेपाल और पाकिस्तान में उपलब्ध है।
स्मार्टफोन मार्केट में लंबी बैटरी बैकअप चाहने वाले यूजर्स के लिए वीवो ने अपना नया Y500 4G स्मार्टफोन पेश कर दिया है। यह नया मॉडल पिछले साल चीन में लॉन्च हुए Y500 5G का 4G वर्जन है, जिसे अब ग्लोबल मार्केट में लाया गया है। पिछले महीने एक टीज़र जारी करने के बाद, अब वीवो Y500 4G को नेपाल और पाकिस्तान में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खूबियां इसकी 8,100mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले हैं।

Vivo Y500 4G का डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
इस फोन में 6.83 इंच का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 100% DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करती है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन को IP69 रेटिंग भी मिली है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित ओरिजिन ओएस 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Vivo Y500 4G की प्रोसेसर और बैटरी
फोन को पावर देने के लिए इसमें 6 नैनोमीटर टेक्नोलॉजी पर बना Unisoc T7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X रैम के साथ 128GB और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं। फोन गर्म न हो, इसके लिए 4,300 स्क्वायर मिलीमीटर का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,100mAh की बैटरी है, जो 44 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वीवो ने यह फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया है जो बार-बार फोन चार्ज नहीं करना चाहते।
50 मेगापिक्सल का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
Vivo Y500 4G की कीमत
वीवो Y500 4G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत पाकिस्तान में 99,999 पाकिस्तानी रुपये रखी गई है, जो भारतीय रुपये में करीब 34,000 रुपये होती है। वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 1,09,999 पाकिस्तानी रुपये (करीब 38,000 भारतीय रुपये) है। यह फोन मिडनाइट ब्लू और पर्ल व्हाइट, इन दो रंगों में उपलब्ध है।
