Xiaomi 18 Pro Max में 8500mAh बैटरी, डुअल 200MP कैमरा और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। जानें संभावित फीचर्स और कीमत और लॉन्चिंग डेट से जुड़ी पूरी जानकारी।
Xiaomi जल्द ही ग्राहकों को बड़ा सरप्राइज देते हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी 23 सितंबर 2026 को चीन में होने इवेंट के दौरान Xiaomi 18 Pro Series को पेश कर सकती है। इस सीरीज में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हैं, जो अभी तक के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन होंगे। साथ ही इनमें 8500mAHब बैटरी, 200MP कैमरा, नई 2nm टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
xiaomi 18 pro max क्यों हैं खास ?
माना जा रहा है कि Xiaomi 18 Pro Max का सबसे बड़ा अट्रैक्शन बैटरी होगी। इसमें 85000mAH की पॉवरफुल बैटरी मिलने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो जो लोग लंबी बैटरी पसंद करते हैं उनके लिए यह अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 Pro Max में 8500mAH तो 18 Pro में 7000mAH की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 100W चार्जिंग सपोर्ट की बात भी सामने आई हैं लेकिन कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है।
xiaomi 18 pro max कैमरा डिटेल
लीक्स के अनुसार, इस प्रीमियम स्मार्टफोन में कैमरा भी सबसे बड़ा अपडेट हो सकता है। माना जा रहा है कि इसमें-
- 200MP का मेन कैमरा मिल सकता है
- दूसरा 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा
- जूम और दूर की तस्वीरों के लिए पेरीस्कोप कैमरा उपयोगी होगा
- साथ ही 3.2X ऑप्टिकल जूम देने की बात भी जा रही है
Xiaomi 18 Pro Max के अनुमानित फीचर्स
- 8500mAH की बैटरी
- ड्युल 200mp कैमरा सेटअप
- सुपर पिक्सल डिस्प्ले
- 100w तक की फास्ट चार्जिंग
- 2nm फ्लैगशिप प्लेटफॉर्म प्रोसेसर
- 5G नेटवर्क
- रियर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद
- 256GB तक बेस स्टोरेज
Xiaomi 18 Pro Max Price
फिलहाल इस प्रीमियम फोन की कीमत से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं है। भारत में इसे प्राइस रेंज में लॉन्च किया जाएगा, इसके लिए ग्राहकों को 23 सिंतबर तक का इंतजार करना होगा।


